OnePlus Offer: इन वनप्लस मोबाइल यूजर्स को मिल रही हैं फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट
वनप्लस भारत में OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 6, और OnePlus 6T के यूजर्स को फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रहा है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट के माध्यम से पता चलता है जिसमें कहा गया है कि Reddit पर एक यूजर्स ने दावा किया कि उसने अपनी OnePlus 5T बैटरी को फ्री में रिप्लेस किया है।

इस कारण OnePlus फ्री में दे रहा है बैटरी रिप्लेसमेंट
हालांकि यह पूरी तरह से फ्री नहीं था; यूजर को कंपनी को 473 रुपये का सर्विस/लेबर चार्ज देना होता था। पब्लिकेशन के अनुसार, OnePlus फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की पेशकश करने का कारण यह है कि ऊपर बताए गए स्मार्टफोन के लिए बहुत सारी एक्स्ट्रा बैटरी हैं, जो स्टॉक में पड़ी हुई हैं, और कंपनी को विश्वास नहीं है कि उपयोगकर्ता अब उन्हें खरीदने जा रहे हैं।
इसी कारण जिन यूजर्स के पास OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 6, और OnePlus 6T के मॉडल वाला मोबाइल फोन है उन्हें फ्री में बैटरी बदलने का मौका मिल रहा है।
ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है वनप्लस की फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट सर्विस
91Mobiles के अनुसार उन्होंने Reddit यूजर के पोस्ट की समीक्षा की और पता चला कि फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर केवल उन यूजर्स को दिया जाता है जो भारत में आधिकारिक OnePlus सर्विस सेंटर में जाते हैं। वही ऑफर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। हालाँकि, यूजर्स इस समय कंपनी द्वारा दी जा रही 50% छूट पर बैटरियों के ऑनलाइन रिप्लेसमेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
वनप्लस 3 सीरीज के डिवाइस अब 5 साल पुराने हैं, जबकि वनप्लस 5 और वनप्लस 6 सीरीज के डिवाइस क्रमशः 4 और 3 साल पुराने हो चुके हैं। समय के साथ, बैटरी की उम्र और उनकी दक्षता कम हो जाती है। इस प्रकार, यह उन यूजर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने स्मार्टफोन की बैटरी बदलने के लिए सोच रहे थे और उनका मोबाइल इन दिये गए वनप्लस मॉडल में से एक है।
साथ ही आपको बता दें कि यह पिक-अप और ड्रॉप सर्विस नहीं है। ऑफर पाने के लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद ही उनके वनप्लस मोबाइल की बैटरी रिप्लेस की जा सकेगी। यदि आप भी एक OnePlus मोबाइल के मालिक है, तो आप भी नजदीकी सर्विस सेंटर जाकर बैटरी बदल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








