OnePlus जल्द लॉन्च करेगा दमदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की जबरदस्त बैटरी
OnePlus अपनी नॉर्ड सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग डिवाइस का नाम OnePlus Nord 5 होगा, जो पिछले साल नॉर्ड 4 का सक्सेसर है। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में कई तरह की डिटेल लीक हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 5 सीरीज के किसी मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस फोन में कंपनी क्या स्पेसिफिकेशन और अपग्रेड ऑफर कर सकती है। यहां बताने वाले हैं।

OnePlus Nord 5 एक्सपेक्टेड प्राइस
मशहूर टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत भारत में करीब 30,000 रुपये हो सकती है। यह कीमत OnePlus Nord 4 के मुकाबले लगभग बराबर है, जिसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये थी। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेजन और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा।
OnePlus Nord 5: संभावित स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया जाएगा, जो Dimensity 9400 का बिन्ड वर्जन है। यह चिपसेट Snapdragon 7+ Gen 3 और Snapdragon 8s Gen 4 से भी अधिक पावरफुल बताया जा रहा है।
डिस्प्ले: फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। साथ ही सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
बैटरी: वनप्लस के Nord 5 में 7,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।
डिजाइन और अन्य फीचर्स: फोन में ग्लास बैक, प्लास्टिक फ्रेम, IR ब्लास्टर, और डुअल स्पीकर सेटअप भी हो सकता है।
कब होगा लॉन्च?
फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन लीक्स की मानें तो इसे आने वाले कुछ हफ्तों में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 5 अपने प्रीमियम फीचर्स के साथ 30,000 रुपये की कीमत में मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत फोन बन सकता है। अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो यह फोन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








