Home
News

OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत है सिर्फ…

वनप्लस (OnePlus) ने सोमवार को भारतीय मार्केट में अपनी लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus TV 50 Y1S Pro को लॉन्च कर दिया गया। बता दें कि OnePlus TV 50 Y1S Pro में 50 इंच का 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है और यह कनेक्टेड इकोसिस्टम के एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। तो आइये वनप्लस की इस नई स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।

OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत है सिर्फ…

OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी में 50-इंच 4K UHD की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा यह 10-बिट कलर डेप्थ के साथ आती है। वनप्लस टीवी 50 वाई1एस प्रो में HDR10+, HDR10 के साथ-साथ HLG फॉर्मेट सपोर्ट के साथ अल्ट्रा HD डिस्प्ले भी दिया गया है।

इसके अलावा OnePlus TV 50 Y1S Pro के यूजर्स अपने स्मार्टफोन को अपने OnePlus TV से कनेक्ट करना चाहते हैं तो वो OnePlus Connect 2.0 का उपयोग करके कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं अगर स्पीकर्स की बात करें, तो OnePlus TV 50 Y1S Pro में 24W के आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो के सपोर्ट के साथ दो बढ़िया स्पीकर दिये गए हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें 3x HDMI 2.1 (1x eARC) 2xUSB 2.0, ऑप्टिकल, ईथरनेट, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 आदि के ऑप्शन दिये गए हैं।

OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता

OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत है सिर्फ…

OnePlus TV 50 Y1S Pro स्मार्ट टीवी की कीमत 32,999 रुपये है। अगर आप भी यह स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो आप Amazon.in के अलावा OnePlus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के माध्यम से 7 जुलाई से खरीद सकते हैं। ऑफ़र की बात करें, तो इस स्मार्ट टीवी पर Axis बैंक के ग्राहक नए वनप्लस टीवी की खरीद पर 3000 रुपये की इंस्टेंट बैंक छूट का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप इस टीवी को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो आप Amazon.in और OnePlus.in पर प्रमुख बैंक के साथ 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑफ़र का फायदा उठा उठा सकते हैं। साथ ही यदि कोई कस्टमर Amazon.in पर नया OnePlus TV खरीदता हैं तो उसपर Amazon के कस्टमर्स 12 महीने का कॉम्प्लिमेंट्री Amazon Prime सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus on Monday launched its latest Smart TV OnePlus TV 50 Y1S Pro in the Indian market. The OnePlus TV 50 Y1S Pro features a 50-inch 4K UHD display and enhances the experience of the connected ecosystem.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X