Home
News

OnePlus Z: इस दिन होगा लॉन्च, कम कीमत में होंगे बेहतरीन फीचर्स

OnePlus Z का इंतजार यूज़र्स काफी बेसब्री से कर रहे हैं। वनप्लस कंपनी अपने फोन की एक नई सीरीज को लॉन्च करने जा रही है और ये एक बजट स्मार्टफोन होगा। अब इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। इस फोन को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Z: इस दिन होगा लॉन्च, कम कीमत में होंगे बेहतरीन फीचर्स

इस फोन को कंपनी 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी 24,990 रुपए रख सकती है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम का हो सकता है।

OnePlus Z की संभावित स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.4 इंच की ऑप्टिक डिस्प्ले देने वाली है। ये एक AMOLED डिस्प्ले होगी। इस फोन की डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च होगी। इस फोन में आने वाले प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी मीडियाटेक डाइमेनसिटी 1000Lv के साथ स्नैपड्रैगन एसओसी का इस्तेमाल कंपनी प्रोसेसर के तौर पर सकती है।

इस फोन में आने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन का दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आ सकता है, जबकि इसका तीसरा कैमरा मैक्रो लेंस या फिर डेप्थ लेंस के साथ आ सकता है।

इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी अभी तक नहीं है लेकिन इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें कंपनी ने एंड्रॉयड 10 ओएस के साथ लॉन्च कर सकती है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला हो सकता है।

OnePlus का लेटेस्ट फोन

वनप्लस कंपनी ने हाल ही में नया स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन सीरीज का नाम OnePlus 8 है। इस स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। इस सीरीज का बेस वेरिएंट OnePlus 8 है। इस स्मार्टफोन की कीमत 41,999 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users are eagerly waiting for OnePlus Z. OnePlus company is going to launch a new series of its phones and it will be a budget smartphone. Now the launch date of this phone has been revealed. This phone will be launched on 10 July.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X