Home
News

6 से ज्‍यादा नहीं बुक कर सकेंगे ऑनलाइन रेलवे टिकट

By Rahul

इंडियन रेलवे का नया फैसला उन लोगों के बुरी खबर है जो महिने में 6 से ज्‍यादा ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, क्‍योंकि अब एक आईआरसीटीसी की ऑनलाइन आईडी से केवल 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं। रेलवे का कहना है साधारण तौर पर एक व्‍यक्ति महिने भर में औसतन 6 टिकट ही बुक कर सकता है इससे ज्‍यादा टिकट बुक करने वाले या तो एजेंट है या फिर घर में ही टिकट बुकिंग का काम करते हैं।

पढ़ें: हमेशा एक ही तरह के कपड़े क्यों पहनते हैं जुकरबर्ग, देखें उनकी वार्डरॉब..!

6 से ज्‍यादा नहीं बुक कर सकेंगे ऑनलाइन रेलवे टिकट

रेलवे द्वारा निकाले गए आकड़ों के अनुसार 10 फीसदी लॉगिन ऐसी हैं जिनमें हर महीने 10 टिकट ऑनलाइन बुकिंग कराई जाती है जबकि 90 फीसदी यात्री एक महीने में ज्यादा से ज्यादा 6 टिकट ही ऑनलाइन बुक कराते हैं। अब इन 10 फीसदी लॉगइन में हो सकता है ज्‍यादातर दलाल भी हों।

6 से ज्‍यादा नहीं बुक कर सकेंगे ऑनलाइन रेलवे टिकट

पढ़ें: कूलपैड नोट 3 लाइट के शानदार फीचर्स..!

लोगों का क्‍या कहना है

रेलवे के इस नियम से कई लोगों को शिकायत है जैसे दिल्‍ली में रहने वाले रोहन का कहना है कि उन्‍हें महिने में कई बार 6 से ज्‍यादा बार ट्रेन का सफर करना पड़ता है, अपने वाहन से दिल्‍ली में इतना सफर करना महंगा पड़ेगा साथ ही समय भी बचता है लेकिन इस नियम के बाद उन्‍हें काफी परेशानी होगी, वहीं लखनऊ के आग्रही भी इस फैसले से खुश नहीं हैं उनके परिवार में कुछ 7 सदस्‍य है जो हर साल कही न कही जाते हैं अगर एक शहर में रुकने के बाद उन्‍हें दूसरे शहर का टिकट बुक करना है तो उन्‍हें अब एजेंट का सहारा लेना पड़ेगा।

कब से लागू होगा नियम

रेलवे का नया नियम 15 फरवरी से पूरे देश में लागू हो जाएगा जिसमें बाद एक लॉगइन आइडी से सिर्फ 6 टिकट ही बुक कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X