Home
News

क्या ChatGPT Screenless फोन पर काम कर रहा OpenAI; iPhone को मिलेगी जोरदार टक्कर

ChatGPT Screenless Phone: Apple के आईफोन को टक्कर देने के लिए ओपनएआई चैटजीपीटी स्क्रीनलेस फोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस कदम से सॉफ्टवेयर के बाद हार्डवेयर की दुनिया में अपनी जगह बनाने की दिशा में काम कर रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन और Apple डिजाइनर जॉनी आइव का स्टार्टअप आईओ प्रोडक्ट्स को ओवरटेक करने के लिए बातचीत कर रहा है।

यह डील 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की हो सकती है, जो भविष्य में एआई डिवाइस बनाने की दिशा में काम कर सकती है, जिसमें एक स्क्रीनलेस फोन भी शामिल है जो टचस्क्रीन के बजाय वॉयस और एआई पर काम करेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या ChatGPT Screenless फोन पर काम कर रहा OpenAI

क्या स्क्रीनलेस एआई फोन आएगा?

द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट में बताया गया कि OpenAI IO प्रोडक्ट्स का ओवरटेक करना चाहता है या उसके साथ पार्टनरशिप करना चाहता है। जैसा कि हम बता चुके हैं, स्टार्टअप एआई-बेस्ड गैजेट्स पर काम कर रहा है। ऐसे में एक नया और सबसे दिलचस्प कॉन्सेप्ट सामने आया है जिसके तहत वे एक ऐसा फोन ला सकते हैं, जिसमें स्क्रीन ही नहीं है।

हालांकि आईओ प्रोडक्ट्स ने इस बात से इनकार किया है कि वह कोई भी ऐसा फोन बना रहा है। हालांकि केवल इस कॉन्सेप्ट ने ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

सितंबर 2023 की द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि ऑल्टमैन और आइव एक नए एआई-संचालित कंप्यूटिंग डिवाइस पर काम कर रहे थे। बता दें कि आइव ने iPhone, iMac और iPad जैसे फेमस Apple प्रोडक्ट को डिजाइन करने में मदद की। Apple को छोड़ने के बाद उन्होंने LoveFrom को स्थापित किया था।

मिल सकती है बड़ी फंडिंग

यह प्रोजेक्ट बहुत खास है, जिसने बहुत से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। ऐसे में कई ऐसे निवेशक हैं, जो इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में इसकी फंडिंग 1 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

ऐसे में अगर OpenAI ओवरटेक करता है या पार्टनरशिप करता है, तो उसे न केवल एडवांस AI हार्डवेयर का एक्सेस मिलेगा, बल्कि टॉप लेवल इंजीनियर्स और डिजाइनर्स की एक टीम भी मिलेगी। ऐसे में LoveFrom हार्डवेयर विकास के सेंटर में है। इसका सह-नेतृत्व प्रसिद्ध डिजाइनर मार्क न्यूसन द्वारा किया जाता है और इसमें टैंग टैन जैसे पूर्व Apple अधिकारी शामिल हैं, जो iPhone हार्डवेयर के प्रभारी थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI may working on screenless iphone can compete with iPhones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X