Oppo A11x: 4 कैमरों और 5000 mAh बैटरी वाला बेहतरीन स्मार्टफोन
एक और नया दिन और एक और नया स्मार्टफोन...लगता है चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ओप्पो ने एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की ठानी है। ओप्पो हमेशा से ही अपने इनोवेटिव और शानदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। एक बार फिर से बजट सेगमेंट के यूज़र्स को कैटर करने के लिए Oppo ने नए स्मार्टफोन को डॉमेस्टिक मार्केट में इंट्रोड्यूस किया है।

ओप्पो ने अपनी पॉकेट फ्रेंडली ए-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A11x की लॉन्चिंग कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि ये स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए ओप्पो ए9 2020 का चाइनीज रिब्राडेंड वर्ज़न है। ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए Oppo A11x में क्वॉड कैमरा सेटअप, 5000 mAh बैटरी यूनिट, वॉटरड्रॉप नॉच जैसे फीचर्स को जगह दी गई है।
Oppo A11x कीमत
आपको याद होगा कि ओप्पो ए9 2020 में दो रैम ऑप्शन्स दिए गए थे। एंट्री लेवल वेरियंट की कीमत 16,990 रूपए रखी गई थी। हालांकि, Oppo A11x का सिर्फ एक ही वेरियंट उतारा गया है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ इस स्मार्टफोन की कीमत 1,799 चीनी युआन यानि करीब 18,000 रुपये है। बता दें कि इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 256 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। वहीं कलर्स ऑप्शन पर गौर करें तो फोन को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में पेश किया गया है।
Oppo A11x स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो ए9 2020 की ही तरह ओप्पो ए11 एक्स भी जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। स्मार्टफोन की अच्छे रेजोल्यूशन के साथ एक बड़ी सी डिस्प्ले हम सभी को अट्रैक्ट करती है। ओप्पो ने इस बात का ख्याल रखते हुए इसमें 6.5-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले को पेश किया है जिसमें वॉटरड्रॉप स्क्रीन को भी जगह दी गई है।
स्मार्टफोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से प्रोटेक्ट किया गया है। डुअल-सिम ओप्पो ए11एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कलरओएस 6.0.1 पर ऑपरेट होता है। ओप्पो ओ11 एक्स में पावरफुल हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया हुआ है। इसमें 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है।
ओप्पो ए11एक्स कैमरा
टेक्निकल एडवांसमेंट के चलते आजकल स्मार्टफोन कंपनियां कोशिश करती हैं कि अपने फोन में इनोवेटिव और शानदार कैमरा को इंट्रोड्यूस किया जाए। ओप्पो ए11 एक्स में चार रियर कैमरा को शामिल किया गया है। हाई-एंड इमेजेस को कैप्चर करने के लिए इसका मेसिव प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। कंपनी ने फोन में 16 मेगापिकसल का सेल्फी कैमरा भी दिया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो ओप्पो ए11एक्स डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








