Oppo Reno 4: ब्लैक एंड व्हाइट वेरिएंट में आएगा 5G स्मार्टफोन
Oppo कंपनी अपने रेनो सीरीज को जल्द ही आगे बढ़ाने वाली है। Oppo Reno 3 के बाद अब ओप्पो कंपनी Oppo Reno 4 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Oppo Reno 4 की पहली झलक दुनिया को मिल चुकी है।

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस फोन की पहली पिक्चर लीक हुई है। इस लीक हुई पिक्चर में इस फोन के बैक पैनल के साथ-साथ फोन में लिखे नाम की झलक भी देखने को मिल रही है। इस फोन का पिछला हिस्सा देखने में काफी शानदार लगता है।
Oppo Reno 4 में होगा 5जी सपोर्ट
आपको बता दें कि ओप्पो कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में ही Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro को लॉन्च किया था। इन फोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने Oppo Reno 3 Vitality Edition को लॉन्च किया था। इन सभी फोन में 4 यानि क्वॉड कैमरा सेटअप था और ये सभी 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी ओप्पो रेनो 4 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है।
इस फोन में के पिछले हिस्से को देखकर पता चला कि कंपनी इस फोन में 4 कैमरों का यानि क्वॉड कैमरा सेटअप देने जा रही है। इन 4 कैमरों के साथ एलईडी फ्लैशलाइट भी इस फोन के बैक पैनल में मौजूद है। इस फोन के पिछले हिस्से में लगे 4 कैमरों की प्लेसमेंट की बात करें तो पहले तीन कैमरे तो वर्टिकली एक लाइन में लगे हैं।
वहीं चौथा कैमरे को सबसे नीचे वाले तीसरे कैमरे के बगल में स्पेस दिया गया है। उसके ठीक बगल में कंपनी ने एलईडी फ्लैश को फिट किया है। इस फोन के कैमरे के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें नाइट लाइट में अच्छी पिक्चर क्लिक करने वाला कैमरा सेटअप दी जाएगी।
दो बेहतरीन कलर वेरिएंट
इस फोन के दो कलर वेरिएंट इन लीक हुए इमेज में देखने को मिल रहे हैं। एक व्हाइट कलर का है और एक ब्लैक कलर का है। इस फोन के पिछले हिस्से के नीचे की ओर ओप्पो कंपनी की ब्रांडिंग की गई है। इसमें एक फैन्सी स्टाइल में Oppo लिखा हुआ है।
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि Oppo Reno 4 को कब लॉन्च किया जाएगा, लेकिन वीबो की पोस्ट में ये जरूर लिखा हुआ है कि Oppo Reno 4 अब बस लॉन्च होने ही वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








