दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाले Smartphone ने दी दस्तक, कीमत जान रहें जाएंगे हैरान
Oukitel WP19 : Oukitel ने AliExpress पर दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी रग्ड फोन WP19 लॉन्च किया। फ्लैगशिप फोन AliExpress पर वर्ल्ड प्रीमियर सेल में भारी छूट पर उपलब्ध होगा। इस प्रकार एक सीमित अवधि के लिए, आप फोन को केवल $259.99 (20,758 रुपये) में खरीद सकते है। बता दें कि यह सुपर डील 26 अगस्त 2022 को खत्म हो रही है। आइए जानते है Oukitel WP19 के फीचर्स...

Oukitel WP19 : डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.79 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 397 पिक्सल प्रति इंच (PPI) और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Oukitel WP19 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। पानी और धूल के प्रतिरोध के लिए Oukitel WP19 को IP68 और IP69K और MIL-STD-810H रेटिंग मिलती है, जिससे यह फोन बहुत मजबूत और टिकाऊ हो जाता है। इसके साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Oukitel WP19 : कैमरा
Oukitel WP19 फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें सैमसंग का 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 20-मेगापिक्सल का नाइट विजन सेंसर सोनी IMX350 और तीसरा 3-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर शामिल है। इस फोन के कैमरे से आप धूप और अंधेरे में भी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ले सकते है। इस फोन के जरिए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी की जा सकती है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Oukitel WP19 : विशाल 21000mAh की बैटरी
फोन की मुख्य विशेषता इसकी विशाल 21000mAh की बैटरी है जो आपके फोन को एक सप्ताह का कार्य समय देती है और इसके 33W फास्ट चार्जर की बदौलत फोन को 3 घंटे के भीतर 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, रिवर्स चार्जिंग फंक्शन के साथ, फोन को आसानी से मिनी पावर बैंक में बदला जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications







