सेल में मिल रहा है 99 रुपये में मोबाइल
आप भी अगर त्यौहारों के मौसम में सस्ते गैजेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज से Overcart वेबसाइट आपको बहुत ही कम दाम पर डिवाइस उपलब्ध करवाएगी। इसमें कुछ स्मार्टफोन जहां 99 रुपये के भी होगे तो वहीं दूसरी ओर लैपटॉप 6,499 रुपये में भी रहेगे।
पढ़ें: जब लड़की के सवाल का जवाब नहीं दे पाए जुकरबर्ग!

आपको बता दें कि Overcart अनबॉक्स तथा रिफर्बिश उत्पादों को ऑनलाइन बेचने वाला प्लेटफार्म है। दीपावली और अन्य त्यौहारों के अवसर पर वेबसाइट 29-31 अक्टूबर तक यूजर्स को विशेष छूट दे रही है। कंपनी का कहना है कि वह thunderdeals नामक मिनी-फ्लैश सेल आज से आयोजित कर रही है। इसके अंतर्गत, 29 अक्टूबर यानि आज की सेल में जहां 99 रुपये से शुरू होने वाले Xiaomi और Motorola बजट मोबाइल शामिल होगे वहीं कल 30 अक्टूबर को Lenovo और Motorola मिड-रेंज मोबाइलों व 6,499 रुपये से शुरू होने रिफर्बिश लैपटॉप्स पर फोकस रहेगा।
पढ़ें: साइबर हमले की यूजर को चेतावनी देगा फेसबुक!
स्पेशल डील्स के तहत 31 अक्टूबर को प्रीमियम मोबाइल को शामिल किया जाएगा। Overcart की माने तो इसके अलावा भी अनेक सारी डील्स होगी जिसका पता आज ही चल जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने आपको वेबसाइट पर रजिस्टर करके नोटिफिकेशंस पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








