Home
News

Panasonic Eluga Ray 700 फ्लिप्कार्ट पर हुआ लिस्ट

By Agrahi

पिछले हफ्ते अपने स्मार्टफोन Eluga Ray 500 को पेश करने के बाद कंपनी ने नया Eluga Ray 700 भी फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट कर दिया है। Eluga Ray 700 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है।

Panasonic Eluga Ray 700 फ्लिप्कार्ट पर हुआ लिस्ट

वेबसाइट पर दी गई लिस्टिंग में फोन के साथ Coming soon का टैग है। यह दोनों स्मार्टफोन कंपनी दिल्ली में एक इवेंट दौरान करने वाली है। यह इवेंट मंगलवार को हो सकता है। बता दें कि यह दोनों ही बजट रेंज स्मार्टफोन हैं, Eluga Ray 500 में कंपनी ने डूअल रियर कैमरा सेटअप दिया है।

Eluga Ray 700 के स्पेसिफिकेशन

पैनासॉनिक का नया स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेसोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन डूअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Panasonic Eluga Ray 700 फ्लिप्कार्ट पर हुआ लिस्ट

फोन में कंपनी ने 1.3GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक MTK6753 प्रोसेसर दिया है, जबकि फोन की रैम 3जीबी की है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है, हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

यह स्मार्टफोन सिंगल लेंस कैमरा के साथ आता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में रियर कैमरा के साथ LED फ़्लैश लाइट भी गई है। इसका फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है, जो कि फ़्लैश के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट है, इसके साथ ब्लूटूथ, GPS, वाई-फाई, और 3.5 mm हैडफ़ोन जैक भी दिया है। इस फोन में एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After Euga ray 500 and now Panasonic Eluga Ray 700 smartphone is listed on Flipkart. Read more about the phone and features all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X