Home
News

बाबा रामदेव का पतंजलि सिमकार्ड लॉन्च, डेटा से बीमा तक मिलेगा फायदा

By Neha Kashyap

पॉपुलर और तेजी से बढ़ता एफएमसीजी (Fast Moving Consumer Goods) ब्रांड पतंजलि अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री ले चुका है। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने रविवार को अपना पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड लॉन्च कर दिया है। पतंजलि ने इसके लिए पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ करार किया है। शुरुआत में ये सिम कार्ड पतंजलि के स्टाफ और कर्मचारियों के लिए जारी किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसे अपने सभी कस्टमर्स के लिए पेश करेगी।

बाबा रामदेव का पतंजलि सिमकार्ड लॉन्च, डेटा से बीमा तक मिलेगा फायदा

बता दें कि इस सिम कार्ड पर पतंजलि के कस्टमर्स को कई बैनेफिट्स मिलेंगे। पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड पर कस्टमर्स को पतंजलि के सभी प्रॉडक्ट को खरीदने पर 10 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा सिमकार्ड पर 144 रुपए का टैरिफ प्लान भी पेश किया है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान में कस्टमर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। साथ ही 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस का भी फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं सिमकार्ड होल्डर्स को स्वास्थ्य, दुर्घटना और जीवन बीमा की भी सुविधा मिलेगी।

बाबा रामदेव का पतंजलि सिमकार्ड लॉन्च, डेटा से बीमा तक मिलेगा फायदा

इस इवेंट के मौके पर रामदेव ने कहा कि बीएसएनएल स्वदेशी नेटवर्क है और पतंजलि व बीएसएनएल दोनों कंपनियों का मकसद देश के कल्याण हैं। उन्होंने कहा, देश में बीएसएनएल के 5 लाख काउंटर हैं, जहां से लोग पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड ले सकेंगे।

कंपनी के मकसद दान के लिए समृद्धि के बारे में बात करते हुए रामदेव ने कहा कि पतंजलि इस सिमकार्ड पर किफायती डेटा और कॉल पैकेज पेश करेगी। इसके अलावा 2.5 लाख तक मेडिकल इंश्योरेंस कवर और 5 लाख तक लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। हालांकि बीमा की ये राशि सिर्फ सड़क दुर्घटना में ही मिल सकेगी।

HDR क्या होता है और इसे कब ऑन करना चाहिए ?

बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर ने इस मौके पर कहा कि पतंजलि मेंबर को सिर्फ अपनी आईडेंटिटी दिखानी होगी और पेपर वर्क्स के बाद सिम एक्टिवेट हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Yoga guru Baba Ramdev's Patanjali on Sunday entered the telecom sector, and soon going to launch its Swadeshi Samriddhi SIM cards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X