यूरीन से चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन!
अनोखे अविष्कारों से पूरी दुनिया भरी पड़ी है, अब इस अविष्कार को ही ले लीजिए वैज्ञानिकों का कहना है अब आप अपनी पेशाब से मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं इस दावे को पुख्ता करने के लिए हम आपको बता दें इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और ब्रिस्टल रोबोटिक लेबारेटरीज के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी बैटरी बनाई है जो बैक्टीरिया की मदद से पेशाब से बिजली बना सकती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब वैज्ञानिकों ने पेशाब से बिजली बनाने की तकनीक खोज निकाली हो इससे पहले ब्रिटेन के ब्रिस्टॉल रोबेटिक्स प्रयोगशाला के शोधकर्ताओं (BRL) 'यूरीन-ट्राइसिटी' प्रोजेक्ट के तहत यूरीन-ट्राइसिटी के जरिए मूत्र को इलैक्ट्रिकल पावर में बदला था।
पढ़ें: खाना पकाने के साथ फोन भी चार्ज करेगा ये चार्जर
ब्रिस्टॉल रोबेटिक्स प्रयोगशाला की वैबसाइट पर कहा गया है 'ये प्रमाणित हो चुका है कि यूरीन-ट्राइसिटी में माइक्रोबीयल फ्यूल सेल्स (MFCs) के जरिए मोबाइल फोन को चार्जिंग किया जा सकता है। यूरीन-ट्राइसिटी प्रोजैक्ट का मकसद है कि ऐसी एनर्जी तकनीक बनाना, जिसका इस्तेमाल दैनिक जीवन में किया जा सके और लोगों की उस मान्यता को भी बदला जाए जिसमें यूरीन को व्यर्थ समझा जाता है।

जब यूरीन माइक्रोबीयल फ्यूल सेल्स (MFCs) से गुजरता है तो माइक्रोब (जीवाणु) इसको सामान्य मैटाबॉलिक प्रोसेस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस कारण इससे इलैक्ट्रॉन उत्पन्न होते हैं। सेल्स में मौजूद इलैक्ट्रोड इन इलैक्ट्रॉन को इक्टठा करते है और जब इसको सर्किट से कनैक्ट किया जाता है तो बिजली पैदा होती है। जिसका इस्तेमाल मोबाइल फोन और टैबलेट को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








