Home
News

Pixel 9A vs iPhone 16E: 50000 रुपये से कम में कौन-सा फोन है बेहतर? परफॉर्मेंस किसका दमदार

Pixel 9A vs iPhone 16E: गूगल का नया Pixel 9A और एपल का iPhone 16E दोनों ही उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन कम बजट में। Pixel 9A की कीमत 49,999 रुपये और iPhone 16E की कीमत 59,900 रुपये है।

दोनों फोन्स में फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कौन-सा बेहतर है? इसे लेकर यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन है। हम यहां दोनों फोन का फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन करने वाले हैं।

Pixel 9A vs iPhone 16E: 50,000 रुपये में कौन है बेस्ट फोन?

डिजाइन और डिस्प्ले

Pixel 9A में 6.3-इंच की स्क्रीन मिलती है जबकि iPhone 16E में 6.1-इंच का डिस्प्ले है। दोनों OLED पैनल हैं लेकिन Pixel की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद लगती है। वहीं, iPhone 16E अब भी 60Hz डिस्प्ले के साथ आता है, जो थोड़ा पुराना लगता है। हालांकि iPhone की डिस्प्ले पिक्सल डेंसिटी के मामले में थोड़ा तेज है।

परफॉर्मेंस

पिक्सल 9a में वही Tensor G4 चिपसेट है जो पिक्सल 9 प्रो में मिलता है। यह रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक है लेकिन बेंचमार्क टेस्ट में इसकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है। दूसरी तरफ, iPhone 16E में एपल का A18 चिप है, जो काफी तेज और पावरफुल है। गेमिंग और हेवी ऐप्स के लिए A18 बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

कैमरा सेटअप

दोनों फोन्स में 48MP का मेन कैमरा है, लेकिन Pixel 9A में इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है और मैक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट भी मिलता है। iPhone 16E में सिर्फ एक रियर कैमरा है, जिससे इसकी फोटोग्राफी थोड़ी लिमिटेड हो जाती है।

AI फीचर्स

पिक्सल 9a में गूगल का जैमिनी AI और iPhone 16E में एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है। दोनों में फोटो एडिटिंग, टेक्स्ट सजेशन और प्रोडक्टिविटी से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप ज्यादा पावरफुल चिप और iOS का एक्सपीरियंस चाहते हैं तो iPhone 16E अच्छा विकल्प है। वहीं, अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप बेहतर डिस्प्ले, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एंड्रॉइड के साथ ज्यादा कस्टमाइजेशन चाहते हैं, तो Pixel 9A ज्यादा वैल्यू देगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
pixel-9a vs iphone 16e best phone under 50000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X