Poco X3 Pro: लॉन्च से पहले जानिए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Poco X3 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स वियतनाम की एक रिटेलर साइट पर इसके लॉन्च होने के कुछ दिन पहले सामने आए हैं। आने वाले इस पोको फोन के डिजाइन का सुझाव देने वाले कुछ रेंडर ऑनलाइन भी सामने आए हैं। पोको एक वर्चुअल लॉन्च इवेंट की मेजबानी कर रहा है जहां Poco X3 Pro को पेश होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन, जो कि पोको एक्स 2 प्रो का एक अपग्रेड वर्ज़न होगा। Poco X3 Pro को इसी महीने के अंत में भारत में लॉन्च करने की संभावना है।

@chunvn8888 नाम के यूज़रनेम वाले एक टिपस्टर ने ट्वीट किया कि वियतनाम के ऑनलाइन रिटेलर shopee.vn ने गलती से पोको एक्स 3 प्रो की लिस्टिंग कर दी थी। लिस्टिंग में आने की वजह से इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चल पाया है।
पोको X3 प्रो संभावित कीमत
टिपस्टर द्वारा बताए गए डीटेल्स के अनुसार इस फोन में 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए VND 7,990,000 (लगभग 25,200 रुपये) की कीमत के साथ पोकी एक्स 3 प्रो को Shopee.vn साइट पर लिस्ट किया गया था। हालाँकि, 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल लगभग $ 300 या $ 322 (लगभग 21,700-23,300 रुपये) में उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन 26 मार्च से वियतनाम में बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। इसमें कम से कम तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन होने की संभावना है।
पोको X3 प्रो के संभावित स्पेशिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, पोको एक्स 3 प्रो की लिस्टिंग में उल्लेख किया गया है कि इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा जिसमें 120 हर्ट्ज की डिस्प्से रिफ्रेश रेट होगी। इसके साथ-साथ इस फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। फोन में एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 SoC, 6GB और 8GB रैम के साथ-साथ 128GB और साथ ही 256GB UFS 3.1 स्टोरेज भी शामिल हो सकता है।
यह 1TB तक के स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी प्रतीत होता है। अब इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में Poco X3 Pro के लॉन्च होने के बाद ही पता चल पाएगा। अगर आपको भी इस फोन के लॉन्च होने और इसके खरीदने का इंतजार है तो आप हमारे साथ जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications








