Poco X3 Pro: 22 मार्च को होगा ग्लोबली लॉन्च, कीमत, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और फीचर्स हुए लीक
Poco कंपनी 22 मार्च को एक बड़ा ग्लोबल इवेंट होस्ट करने जा रही है। इस इवेंट का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है, क्योंकि इस इवेंट में पोको कंपनी Poco X3 और Poco X3 Pro को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि Poco X3 को भारत में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। अब इस लॉन्च इवेंट में पोको कंपनी Poco X3 Pro को भी ग्लोबली लॉन्च करेगी और इसी फोन का भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Poco X3 Pro की लॉन्चिंग
Poco X3 Pro को फिलहाल भारत में लॉन्च तो नहीं किया गया है लेकिन इस फोन के बारे में कई बार अनेक प्रकार की जानकारियां लीक होती रही है। लिहाजा, इस फोन के कई फीचर्स के बारे में भारतीय यूज़र्स को पहले से ही जानकारी है और बाकी बचे फीचर्स और कीमत के बारे में भी बहुत जल्द जानकारी मिल जाएगी।
इस फोन की संभावित कीमत
Poco X3 Pro के बारे में लीक हुई ख़बरों की मानें तो इस फोन को दो वेरिएंट में बिक्री के पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इस दोनों फोन की कीमत क्रमश: 22,000 और 20,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।
3 रंगों में पेश होगा फोन
इस फोन को Metal Bronze. Frost Blue और Phantom Black कलर में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। पोको एक्स 3 प्रो को भारत में 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में ख़बरें आ रही है कि इसमें कंपनी 6.67 इंच की फुल एचजी प्लस डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले में फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है।
5,200 एमएएच की बैटरी
इसके अलावा इस फोन के बारे में जानकारी मिल रही है कि इसमें कंपनी 5,200 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon पर आधारित प्रोसेसर को शामिल करने का फैसला किया है।
इस फोन का संभावित कैमरा सेटअप
Poco X3 Pro कैमरा सेटअप के मामले में भी किसी फोन से पीछे नहीं होगा। इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही जा रही है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।


Click it and Unblock the Notifications








