JioPhone 2 की प्री बुकिंग 15 अगस्त से होगी शुरू
आजकल रिलायंस जियो काफी ऊंचाईयां छू रहा है। देश में हर राष्ट्रीय या धार्मिक उत्सव के वक्त जियो कुछ ना कुछ ऑफर अपने ग्राहकों के लिए लेकर आता है। आजकल देशभर में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में जियो पीछे कैसे रह सकता है। इस मौके के लिए जियो ने पहले ही ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की पेशकश कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस पर जियो का ऑफर
देश के लाखों लोग रिलायंस जियो के सबसे सस्ते फोन का फायदा उठा रहे हैं। इस फोन में आप जियो के शानदार प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, पिछले महीने जियो ने अपने एक सम्मेलन में अपना दूसरा नया जियो फोन लॉन्च करने की बात कही थी। जहां पुराने फोन की कीमत 1,500 रुपये तय की गई थी वहीं, इस फोन को 2,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के लॉन्च होने का समय काफी नजदीक है।
प्री-बुकिंग शुरू
बता दें, रिलायंस जियो अपने फोन Jio Phone 2 की प्री बुकिंग को शुरू करने जा रहा है। फोन की प्री बुकिंग 15 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। Jio Phone 2 को खरीदने के लिए इच्छुक ग्राहक Jio की वेबसाइट या MyJio ऐप पर जा सकते हैं। उसके बाद JioPhone 2 के ऑफ़र पेज पर Get Now पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा। वहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी चीजों को भरना होगा।
जरूरी डिटेल्स भरने के बाद आपको Jio Phone 2 की पेमेंट करनी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन की पेमेंट करते समय आपको कैश ऑन डिलीवरी का ऑपशन नहीं मिलेगा। आपको फोन की पेमेंट नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। Jio Phone 2 को प्री बुक करके बिक्री के लाइव होने के कुछ दिनों बाद फोन ग्राहकों को मिल जाएगा।
क्या है खास ऑफर
नए Jio Phone 2 को पुराने फोन के बदले में भी खरीदा जा सकता है। ग्राहक पुराने फोन को जमा कराकर नया फोन पा सकते हैं, आपको मात्र 501 रुपये जमा कराने होंगे।
जियोफोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलता है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सेल फ्रंट-फेस स्नैपर दिया गया है। Jio Phone 2 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी के साथ फोन 14 घंटे का टॉक टाइम देता है। फोन में वाई-फाई, NFC, VOLTE स्पोर्ट के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैनिक बटन फोन की खास बात है।


Click it and Unblock the Notifications







