Home
News

गूगल सर्च से भी अब हो जाएगा प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, पढ़िए और जानिए कैसे...!

गूगल सर्च के जरिए अब यूज़र्स अपने प्रीपेड सिम को रिचार्ज भी कर पाएंगे। गूगल ने यूज़र्स के लिए इस नए ऑप्शन को जोड़ा है। इस ऑप्शन के जरिए यूज़र्स गूगल सर्च में भी अपने मोबाइल के प्रपीडे सिम का रिचार्ज करा पाएंगे। इसके लिए गूगल ने भारत के लीडिंग टेलिकॉम कंपनियों के साथ में पार्टनरशिप की है, जिसमें जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।

गूगल सर्च से भी अब हो जाएगा प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, पढ़िए और जानिए कैसे...!

इस पार्टनरशिप के बाद गूगल का यूज़ करने वाले यूज़र्स सर्च के जरिए ही अपने मोबाइल का प्रीपेड रिचार्ज करा पाएंगे। अपने मोबाइल का प्रीपेड रिचार्ज करने के लिए पेमेंट का ऑप्शन भी डिजिटल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दिया गया है। इस पेमेंट ऑप्शन में पेटीएम, फोन पे, गूगल पे, फ्री चार्ज समेत कई ऑप्शन शामिल हैं। प्रीपेड रिचार्ज कराने के दौरान यूज़र्स गूगल सर्च में ही अपने प्लान्स को दूसरे प्लान्स से कंपेयर भी कर पाएंगे।

गूगल सर्च से होगा रिचार्ज

हालांकि गूगल पे गूगल का ही ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म है और गूगल पे के जरिए भी यूज़र्स प्रीपेड, पोस्टपेड समेत तमाम तरह के रिचार्ज करा सकते हैं। लेकिन अब गूगल ने सिर्फ प्रीपेड मोबाइल को रिचार्ज कराने का ऑप्शन गूगल सर्च में ही दे दिया है। फिलहाल, गूगल ने इस सुविधा को सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूज़र्स के लिए ही लागू किया है लेकिन जल्द ही इस फीचर को आईफोन यूज़र्स के लिए भी लागू कर दिया जाएगा।

गूगल सर्च से अपने प्रीपेड फोन को रिचार्ज करने के लिए यूज़र्स को गूगल सर्च में जाकर साधारण तौर पर प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज टाइप करना होगा। इसके बाद वहां रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसपर क्लिक करने के बाद यूज़र्स को अपना प्रीपेड मोबाइल नंबर या जिसका भी प्रीपेड नंबर रिचार्ज करना हो, उसका नंबर डालना होगा। उसके बाद जिस सिम का नंबर हो, उस ऑपरेटर को चुनना होगा और उसके बाद यूज़र्स पेमेंट करके वहीं से अपना या किसी दूसरा का प्रीपेड सिम रिचार्ज करा पाएंगे।

धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए होगा लागू

आपको बता दें कि गूगल अपने इस खास फीचर को स्टेप वाइज़ तरीके से यूज़र्स तक पहुंचा रहा है। इस वजह से ये अभी तक सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में लागू भी नहीं हुआ है लेकिन धीरे-धीरे इस फीचर को सभी एंड्रॉयड फोन में लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद इस फीचर को आईफोन में भी लागू कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Through Google search, now users will also be able to recharge their prepaid SIM. Google has added this new option for users. Through this option, users will also be able to recharge their mobile's prepaid sim in Google search. For this, Google has partnered with leading telecom companies in India, including companies like Jio, Airtel, BSNL, Vodafone and Idea.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X