Home
News

अब प्रियंका चोपड़ा से वाइबर पर करिए चैट

By Rahul

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑनलाइन एप्लिकेशन वाइबर के जरिए अपने प्रशंसकों से बातचीत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वाइबर ने मंगलवार को प्रियंका के साथ सार्वजनिक बातचीत कार्यक्रम के लांच की घोषणा की, जिसके तहत वाइबर के उपभोक्ताओं को संगीत, खेल, फैशन, मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों, शख्सियतों और ब्रांड के साथ संपर्क और बातचीत का अवसर मिलेगा।

पढ़ें: क्‍या आप भी है उनमें से एक जिन्‍हें लत लग चुकी है इन 10 फेसबुक गेम्‍स की

वाइबर के उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन पर कसी भी बातचीत को लाइक कर उसका अनुसरण कर सकते हैं। इसमें टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो, वीडियो, स्टिकर और वेब लिंक जैसे मल्टीमीडिया विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी पसंद की बातचीत में अपने दोस्तों को भी शामिल कर सकते हैं और दोस्तों के साथ आडियो, वीडियो भी साझा कर सकते हैं।

पढ़ें: एटीएम कार्ड से बना मोबाइल होल्‍डर, देखिए 10 ऐसे ही टेक हैक

अब प्रियंका चोपड़ा से वाइबर पर करिए चैट

प्रियंका ने वाइबर पर बातचीत की शुरुआत करते हुए लिखा, "नया साल मुबारक। मुझे लगता है कि आप लोगों से जुड़ना नए साल की शुरुआत का यह बढ़िया तरीका है। मैं इसमें शामिल होकर खुश हूं और बातें साझा करने के लिए उत्साहित हूं।"

भारत में वाइबर इंडिया के प्रमुख अनुभव नैयर ने बताया कि प्रियंका के ग्रुप चैट को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने ने कहा, देश में सार्वजनिक चैट ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है और हमें कमाल की प्रतिक्रियाएं मिल रही है। प्रियंका के वाइबर पर करीब दो लाख प्रशंसक हैं। वाइबर पर सक्रिय अन्य हस्तियों में अनुष्का शर्मा, परिणिति चोपड़ा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Priyanka Chopra is that latest Bollywood celebrity to have joined Viber and will be interacting with fans on their public chat platform.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X