Smartphone से टेम्पर्ड ग्लास खराब होने पर तुरंत निकाले, वरना एक झटके में लग सकती है हजारों की चपत
नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद लोग उसके डिस्प्ले को सुरक्षित बनाने के लिए उस पर टेम्पर्ड ग्लास लगाते हैं. यह बाजार में कई कैटेगरी में उपलब्ध है और आप अपने बजट रेंज के अनुसार टेम्पर्ड ग्लास का चुनाव कर सकते हैं. टेम्पर्ड ग्लास स्मार्टफोन के गिरने पर डिस्प्ले को टूटने से बचाता है. कई बार ऐसा होता है कि बिना वजह आपके स्मार्टफोन (smartphone) का टेम्पर्ड ग्लास (tempered glass) किनारों से फटने लगता है. ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन जब ऐसा होने लगे तो आपको इसे तुरंत अपने स्मार्टफोन से हटाकर फेंक देना चाहिए.

Smartphone के डिस्प्ले पर टेम्पर्ड ग्लास किनारों से फटने लगता है, तो उसके कुछ नुकीले किनारे भी निकल आते हैं, ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन के डिस्प्ले को जोर से छूते हैं, तो इस टेम्पर्ड से स्क्रैच के डिस्प्ले पर स्क्रैच आ जाता है. ऐसे में डिस्प्ले को सेव करने के लिए जरूरी है कि आप इस टूटे हुए टेम्पर्ड ग्लास को तुरंत हटाकर फेंक दें और उसकी जगह अच्छी क्वालिटी का टेम्पर्ड ग्लास ले लें.

इसे भी पढ़ें : Samsung ला रहा है 10 हजार रुपये वाला 5G और Foldable फोन, डिजाइन देख बोले लोग- अब जान लोगे क्या
एक बार जब Tempered glass किनारों से फटने लगता है तो बीच वाले हिस्से पर उसकी पकड़ कमजोर पड़ने लगती है, उस दौरान अगर स्मार्टफोन आपके हाथ से गिर जाए तो उसका डिस्प्ले टूट सकता है, क्योंकि जब टेम्पर्ड ग्लास की ग्रिप कमजोर होती है तो यह डिस्प्ले ठीक से रक्षा नहीं कर पाएगा. ऐसे में अगर Smartphone आपके हाथ से जमीन पर गिरेगा तो इसका डिस्प्ले टूट जाएगा ही साथ ही इसकी बॉडी को भी नुकसान होगा. इसके लिए जरूरी है कि टेम्पर्ड ग्लास किनारों से मजबूती से जुड़ा हो. अगर डिस्प्ले टूट जाती है तो इसे बनवाने में आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.Smartphone में लगे Tempered glass को हमेशा चेक करते रहना चाहिए ताकि आप के फोन में कोई दिक्कत न आ सके.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








