29 अप्रैल से गेमर्स नहीं खेल पाएंगे PUBG Lite
आपने पिछले साल यानि 2020 में ये खबर सुनी थी कि पबजी को भारत में बैन कर दिया गया है। जिसके बाद से कंपनी ने कई कोशिशें की ताकि गेम को भारत में फिर से शुरू किया जा सके। अब खबरें आ रही हैं कि PUBG Lite को बंद किया जा रहा है।

PUBG Lite हो रहा है बंद
पबजी यानि PlayerUnknown's Battlegrounds के कई वर्जन्स उपलब्ध हैं। यूजर्स गेम को हाई-एंड स्मार्टफोन और कंप्यूटर से लेकर लो-एंड डिवाइसेस तक पर खेल सकते हैं। इस गेम को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वो अपने पबजी लाइट वर्जन यानि PUBG Lite को बंद करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को ये वर्जन कर दिया जाएगा।
बता दें कि PUBG Lite को फ्री-टू-प्ले वर्जन लोअर-एंड मशीन के लिए लॉन्च किया गया था। कंपनी ने 30 मार्च से ही इसके नए डाउनलोड्स पर रोक लगा दी थी। मेग पब्लिशर Krafton ने पबजी लवर्स के लिए एक नोट जारी किया है। लेकिन इसे बंद क्यों किया जा रहा है कि इसे लेकर अभी तक कोई भी वजह नहीं बताई गई है।
पबजी लाइट की बात
कंपनी ने PUBG Lite की वेबसाइट पर लिखा है कि हम PUBG Lite फैंस के पैशन और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त करते हैं। COVID-19 महामारी के मुश्किल दौर में PUBG Lite ने फैंस का मनोरंजन किया और सुरक्षित रहने का एक मजेदार साधन मुहैया कराया। हालांकि, ये फैसला हमारे लिए भी काफी मुश्किल है। हमने काफी विचार के बाद पबजी लाइट के सफर को खत्म करने का फैसला किया है। हमें आपको बताते हुए दुख हो रहा है कि पबजी लाइट की सेवाएं 29 अप्रैल 2021 से बंद हो रहा है।
ज्ञात हो कि नंवबर 2020 में भी Krafton ने पबजी लाइट को पूरी तरह से free-to-play कर दिया था। कंपनी ने उस वक्त इन-गेम करेंसी सिस्टम को भी इस वर्जन के लिए बंद कर दिया था। यह गेम जनवरी 2019 में थाईलैंड में बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद अक्टूबर 2019 में यूरोप में लॉन्च किया गया और अप्रैल 2021 में इस गेम का सफर खत्म हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








