Home
News

Realme 3 कुछ देर बाद होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

रियलमी कंपनी ने पिछले कुछ वक्त में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। रियलमी कंपनी अब अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। रियलमी के नए स्मार्टफोन का नाम Realme 3 है। इस फोन का यूजर्स काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। अब सभी कयासों का वक्त खत्म हो गया है, क्योंकि अब से कुछ देर बाद ही कंपनी इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है।

Realme 3 कुछ देर बाद होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप इस स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इवेंट ठीक 12 बजे शुरू होने वाला है। आप इस लॉन्च इवेंट को रियलमी के यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर जाकर भी आप इस इवेंट को देख सकते हैं।

इस फोन की सबसे खास चीज के बारे में बात करें तो वो है इसकी नई 12nm MediaTek Helio P70 SoC। इस फीचर के बारे में काफी चर्चाएं की जा रही है। हालांकि आज लॉन्च में इस फीचर के बारे में विशेषताएं बताई जाएंगी। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होगा। इस फोन के टीज के दौरान कंपनी ने एक फोटो भी जारी की थी जिसमें देखा गया था कि फोन का बॉडी लुक डायमंड कट वाला होगा। वहीं इसके पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

आपको बता दें कि मार्केट में ऐसी चर्चाएं हो रही थी कि कंपनी Realme 3 के साथ Realme 3 Pro भी लॉन्च कर सकती है। वहीं इन दोनों फोन की तुलना पिछले हफ्ते लॉन्च होने वाले Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की जा रही है। अब देखना होगा कि वाकई इन दोनों कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स के बीच में कोई प्रतिस्पर्घा होती है या नहीं। आइए हम आपको रियलमी के कुुछ संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Realme 3 की बात करें तो सामने आई लीक्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन के बैक में डायमंड कट डिजाइन दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन की टीज की गई फोटो में 3.5mm ऑडियो सॉकेट को भी देखा गया है। जो स्मार्टफोन के बॉटम पर दिया गया है। रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P70 और Helio P60 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि Helio P70 वेरिएंट को केवल भारत में ही लॉन्च किया जाएगा।

Best Mobiles in India

English summary
Realme's new smartphone is named Realme 3. Users of this phone were waiting for a long time. Several types of speculations were also being made about this. Now all the speculations are over, because shortly after this, the company is going to launch this phone in India. Read this article to see its live streaming.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X