Home
News

Amazon पर भी अब बिकेंगे Realme Smartphones

Realme कंपनी के स्मार्टफोन्स को अब यूज़र्स अमेज़न पर भी खरीद पाएंगे। अमेज़न कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर अभी तक रियलमी के स्मार्टफोन्स को बिक्री आम दिनों में नहीं की जाती थी लेकिन अब रियलमी स्मार्टफोन्स को भी अमेज़न पर कभी भी खरीद पाएंगे। यानि की आम यूज़र्स के लिए रियलमी स्मार्टफोन्स को अमेज़न पर हर वक्त बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

Amazon पर भी अब बिकेंगे Realme Smartphones

Realme फोन अब Amazon पर

इस बात की जानकारी रियलमी इंडिया के हेड माधव सेठ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए दी है कि अब रियलमी स्मार्टफोन्स को अमेज़न पर हमेशा बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। शुरुआती तौर पर रियलमी कंपनी ने अपने पांच स्मार्टफोन को अमेज़न पर बिक्री के लिए चुना है। इन स्मार्टफोन्स में Realme 5 Pro, Realme XT, Realme X और Realme 5 और Realme C2 है। इन पांचों स्मार्टफोन्स को 31 जनवरी यानि आज से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

इन सभी स्मार्टफोन्स को अब अमेज़न पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक Realme स्मार्टफोन को आमतौर पर फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट realme.com पर ही बिक्री के पेश किया गया है। हालांकि अमेज़न पर भी अब रियलमी के स्मार्टफोन्स की बिकने लगे हैं। फिलहाल अमेज़न पर रियलमी के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स को ही बिक्री के लिए पेश किया गया है। रियलमी कंपनी ने कहा है कि कुछ दिनों के बाद रियलमी कंपनी के बाकी स्मार्टफोन्स को भी अमेज़न पर बिक्री के लिए पेश कर दिया जाएगा।

सभी लेटेस्ट फोन बिक्री के लिए उपलब्ध

रियलमी के जिन स्मार्टफोन्स को फिलहाल अमेज़न की साइट पर बिक्री के लिए पेश किया गया है, उन पांच फोन में से Realme C2 ही थोड़ा पुराना फोन है बाकी सभी फोन को कंपनी ने कुछ महीनों के अंदर ही लॉन्च किया है। लिहाजा रियलमी कंपनी ने लगभग सभी मिडरेंड नए स्मार्टफोन को आप अमेज़न की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

रियलमी कंपनी को भारत में अपना बिजनेस शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ लेकिन कंपनी ने अपने अच्छे और सस्ते स्मार्टफोन से यूज़र्स के दिल में जगह बना ली है। हाल ही में रियलमी कंपनी ने अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी नए और नेक्स्ट लेवल के स्मार्टफोन को भी जल्द लॉन्च करने जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company's smartphones will now be able to buy on Amazon as well. So far, Realme's smartphones were not sold on Amazon company's shopping website in normal days, but now Realme smartphones will also be able to buy on Amazon anytime. That is, for the common users, Realme smartphones will be offered for sale on Amazon all the time.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X