Home
News

20 अगस्त को लॉन्च होगा 4 कैमरों वाला Realme 5 Series

रियलमी कंपनी अपना अगला स्मार्टफोन Realme 5 सीरीज को 20 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में रियलमी कंपनी 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पहले स्मार्टफोन का नाम Realme 5 और दूसरे स्मार्टफोन का नाम Realme 5 Pro होगा। ये दोनों स्मार्टफोन Realme 3 और Realme 3 Pro का एक अपग्रेड वर्जन होगा।

20 अगस्त को लॉन्च होगा 4 कैमरों वाला Realme 5 Series

रियलमी कंपनी के आने वाले इस नए स्मार्टफोन सीरीज Realme 5 को फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है। इस दोनों फोन को कंपनी 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे एक इवेंट में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास चीज इनका कैमरा सेटअप होने वाला है। Realme 3 और Realme 3 Pro में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया था लेकिन Realme 5 और Realme 5 Pro में कंपनी क्वॉड यानि 4 कैमरों का सेटअप देने वाली है।

Realme 5 सीरीज स्मार्टफोन की सबसे खास बात यही होगी कि इसमें 4 कैमरों का सेटअप दिया गया है। फ्लिपकार्ट के टीजर और अन्य रिपोर्ट्स से मिली जानकारियों के अनुसार इस फोन का पहला कैमरा सेंसर वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा, दूसरा सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा सेंसर मिक्रो लेंस और चौथा सेंसर डेप्थ सेंसर लेंस के साथ आएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कैमरा क्वालिटी काफी शानदार होने वाली है।

इसके अलावा इस फोन में एक वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इस फोन की संभावित कीमत की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को कंपनी 20,000 से कम कीमत में पेश कर सकती है। आपको बता दें कि रियलमी कंपनी ने हाल में अपने नए स्मार्टफोन Realme X को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लोगों ने काफी पसंद किया है।

इस साल में कंपनी ने काफी सारे स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है। कंपनी के सभी स्मार्टफोन को यूज़र्स ने पसंद किया है। अब कंपनी रियलमी 5 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ कंपनी ने हाल ही में अपना एक 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा स्मार्टफोन का भी नजारा पेश किया था। ऐसा माना जा रहा है कि दिवाली से पहले कंपनी अपने 64 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन कतो पेश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The realme company is about to launch its next smartphone Realme 5 series on 20 August. In this series, Reality Company will launch 2 smartphones. The first smartphone will be named Realme 5 and the second smartphone will be named Realme 5 Pro. These two smartphones will be an upgrade version of Realme 3 and Realme 3 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X