Home
News

Realme 5i: realme.com और फ्लिपकार्ट पर अब ओपन सेल में भी बिक्री के लिए उपलब्ध

Realme 5i को रियलमी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। इस फोन के बारे में पहले से ही काफी चर्चाएं हो रही थी और लॉन्च होने के बाद कहा गया कि अब यूज़र्स Realme 5 को भूल जाएंगे। इस फोन को बिक्री के लिए पहली बार दो दिन पहले यानि 15 जनवरी को ही पेश किया गया था और अब आज से इस फोन को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है।

Realme 5i: अब ओपन सेल में भी बिक्री के लिए उपलब्ध

Realme 5i अब ओपन सेल में उपलब्ध

अब Realme 5i को यूज़र्स कभी भी किसी भी वक्त खरीद सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए आप realme.com और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। इस कीमत में यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है। फोन को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme 5i स्मार्टफोन डुअल-सिम को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 को सपोर्ट करता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ इन-सेल की वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन को 2.5डी कर्व्ड कॉर्निग गोरिल्ला गलास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है।

4 कैमरों वाला स्मार्टफोन

Realme 5i चार रियर कैमरे के साथ आता है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

स्मार्टफोन 5,000 की एमएएच बैटरी के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ-साथ कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ Flipkart और Realme.com के जरिए खरीदा जा सकता है। Realme.com के जरिए फोन खरीदने पर ग्राहको को जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा दिया जा रहा है। वहीं, कैशिफाई से भी डिस्काउंट पाया जा सकता है। स्मार्टफोन एक्वा बूल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users can buy Realme 5i anytime, anytime. To buy this phone, you can buy from realme.com and Flipkart. The price of this phone is 8,999 rupees. At this price, users are being given 4 GB RAM and 64 GB internal storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X