Home
News

Realme अपने इन स्मार्टफोन्स के लिए लाया है नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme काफी पसंद किये जाने वाला ब्रांड है। कंपनी समय समय पर अपने बेहतरीन स्मार्टफोन्स को बाजार में उतारती रहती है। अगर आप Realme स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद है। कंपनी ने Realme 5 और Realme 5s के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया है।

Realme अपने इन स्मार्टफोन्स के लिए लाया है नया सॉफ्टवेयर अपडेट

इस अपडेट के साथ आपको दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच दिया जा रहा है। इस अपडेट की मदद से फ़ोन की परफॉरमेंस में सुधार आएगा। बता दें, रियलमी 5 को अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था वहीं, रियलमी 5एस को नवंबर में लॉन्च किया गया था।, कंपनी के यह दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक समान स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा में अंतर देखने को मिलता है, जो दोनों को एक दूसरे से थोड़ा अलग बनाता है।

इस अपडेट के फायदे

Realme द्वारा पेश किये गए नए अपडेट के चलते Realme 5 और Realme 5s की कुछ कमियों को दूर किया जायेगा, वहीं सिस्टम स्टेब्लिटी को और भी बेहतर बनाया जायेगा। बता दें की यह एक ओटीए अपडेट है, जिसे फेज के आधार पर रोलआउट किया जायेगा। हालाँकि इस अपडेट को फिलहाल अभी कुछ ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। सब कुछ सही होने पर इस अपडेट को बाकी यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा।

कैसे करें अपडेट?

अगर आप नए सॉफ्टवेयर को अपडेट करना चाहते हैं तो अपने फोन की सेटिंग्स पर जाकर मैनुअली अपडेट की जांच कर सकते हैं। नया अपडेट कुछ समय ले सकता है इसलिए इसे वाई-फाई कनेक्शन से ही अपडेट करें। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर अपडेट का मैनुअल डाउनलोड लिंक को उपलब्ध करा दिया है। लिंक की मदद से यूज़र्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं और आसान स्टैप्स को फॉलो करने अपना स्मार्टफोन अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Realme 2020 Sale: 5 जनवरी तक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ बिकेंगे रियलमी स्मार्टफोन

Realme स्मार्टफोन की सेल

आपको बता दें कि रियलमी की सेल चल रही है। अगर आप रियलमी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो कल यानि 5 जनवरी तक रियलमी की 2020 सेल चल रही है जोकि साल 2020 की पहली रियलमी सेल है। इस सेल में रियलमी के बहुत सारे स्मार्टफोन पर काफी अच्छे ऑफर्स और ज्यादा-ज्यादा डिस्काउंट, कैशबैक भी दिया जा रहा है। हमने Realme 2020 Sale के ऊपर भी आर्टिकल लिखकर आपको बताया था। आप उसे पढ़कर रियलमी स्मार्टफोन को सेल में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा भी अगर आप किसी अन्य स्मार्टफोन, सेल, टिप्स एंड ट्रिक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, नए फीचर्स, मोबाइल अपडेट्स जैसी तकनीकी दुनिया की हर ख़बर को पढ़ने और जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहें। आप हमें फेसबुक पेज के जरिए सुझाव भी दे सकते हैं।.इसके अलावा आप हमारे साथ हेलो के ऑफिसियल गिज़बॉट हिंदी के अकाउंट को भी फॉलो करके टेक की लेटेस्ट ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is a well-liked brand. The company continues to market its best smartphones from time to time. If you are using Realme smartphone then this article is beneficial for you. The company has introduced a new software update for Realme 5 and Realme 5s.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X