Realme C25: 6000 mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, 23 मार्च को होगा लॉन्च
Realme C25 को 23 मार्च के दिन लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है। रियलमी कंपनी इंडोनेशियाई मार्केट में एक नया फोन लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें कि Realme C21 को इस महीने की शुरुआत में मलेशिया में पेश किया गया था और अब यह इंडोनेशिया के बाजार में आने वाला है। Realme C25 का 23 मार्च को ग्लोबल डेब्यू किया जाएगा, और कंपनी ने अपने आधिकारिक इवेंट पेज पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया है। Realme C25 को 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा और इसमें प्रोसेसर के लिए Helio G70 SoC चिपसेट को शामिल किया गया है।

कहां देखें लॉन्च इवेंट
इंडोनेशिया में 23 मार्च को Realme C Series के फोन्स को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने एक डेडीकेडेट इवेंट पेज लॉन्च किया है। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर भारतीय समयनुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा
Realme C21 को इस महीने की शुरुआत में मलेशिया में लॉन्च किया गया था और Realme C25 के टीज़र से पता चलता है कि इस फोन को एक स्क्वॉर शेप के मॉड्यूम में फोन के पिछले हिस्से पर बाईं ओर प्लेस किया जाएगा, जिसमें ट्रिपल बैक कैमरों का सेटअप होगा। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया गया है।
6000 एमएएच की बैटरी
Realme C25 को 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो G70 गेमिंग प्रोसेसर को शामिल किया है। इस फोन में 6.5-इंच की डिसप्ले के साथ वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और निचले हिस्से में हल्की ठुड्डी जैसा आकार होने की बात कही जा रही है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Realme C25 को बेहतर आंखों की सुरक्षा के लिए TmeV Rheinland से प्रमाणित किया गया है।
भारत में कब होगा लॉन्च
इस फोन के टीज़र से पता चले तमाम स्पेसिफिकेशंस को देखकर लगता है कि यह फोन एक बजट स्मार्टफोन होने वाला है। हालांकि भारत में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि भारत में इस वक्त Realme 8 Series के लॉन्च की चर्चाएं जोर-शोर से हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications








