Home
News

Realme c73 vs realme C75 5G: किस फोन को खरीदने में समझदारी; पढ़ें फुल कंपेरिजन

Realme c73 vs realme C75 5G: Realme ने बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए realme C73 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इससे कुछ दिन पहले realme C75 5G भी लॉन्च किया गया था।

दोनों ही डिवाइसेज उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी, दमदार बैटरी और बड़ी डिस्प्ले जैसी खूबियों की तलाश में हैं। आइए इन दोनों फोनों के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर नजर डालते हैं।

Realme c73 vs realme C75 5G: किस फोन को खरीदने में समझदारी

realme C73 5G के स्पेसिफिकेशन

realme C73 5G में 6.67-इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर लगा है। जिसे 4GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 32MP रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी सेंसर लगा है। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

4GB RAM+64GB स्टोरेज- 10,499 रुपये
4GB RAM+128GB स्टोरेज- 1,499 रुपये

realme C75 के टॉप फीचर्स

पुराने वाले realme C75 5G में 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAH की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी लगाई गई है। फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 32MP का प्राइमरी सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।

स्मार्टफोन Midnight Lily, Purple Blossom और Lily White कलर ऑप्शन में आता है। फोन में 6.67 इंच IPS LCD, 120Hz डिस्प्ले दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 12,999 है। वहीं, फोन का 6GB+128GB मॉडल 13,999 रुपये में आता है।

Take a Poll

फाइनल वर्डिक्ट

realme C73 5G और C75 5G दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिस्प्ले के साथ बजट स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प हैं। अगर आप 10,000 रुपये के आस-पास एक बेसिक 5G स्मार्टफोन चाहते हैं तो C73 5G आपकी जरूरतें पूरी कर सकता है, खासकर इसकी 6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा को देखते हुए।

वहीं, अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप तेज चार्जिंग और बेहतर रैम/स्टोरेज कॉन्फिगरेशन चाहते हैं, तो realme C75 5G ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

कुल मिलाकर, दोनों फोन अपनी-अपनी कीमत पर संतुलित फीचर्स और प्रदर्शन का अच्छा मेल पेश करते हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X