Home
News

Realme Festive Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट उपलब्ध

फेस्टिव सीज़न में कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अपने ग्राहकों के लिए सेल आयोजित करती हैं। ऐसे में अब मोबाइल कंपनियों ने भी फेस्टिव सीज़न में अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए अपनी साइट्स पर सेल का आयोजन करना शुरू कर दिया है। 12 अक्टूबर की मिडनाइट से रियलमी के स्मार्टफोन्स की सेल की शुरूआत हो चुकी है। रिलयमी फेस्टिव डेज़ सेल के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से पार्टनरशिप की है।

Realme Festive Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट उपलब्ध

Realme Festive Days Sale

ये सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com के साथ साथ फ्लिपकार्ट पर भी चल रही है। कंपनी का दावा है कि इस सेल के दौरान रियलमी के बेहतरीन स्मार्टफोन पर आपको भारी डिस्काउंट और शानदार डील्स मिलेंगी। ये सेल 12 अक्टूबर की मिडनाइट से 16 अक्टूबर तक चलेगी।

इन स्मार्टफोन्स पर लगी सेल

आपको बता दें कि सेल के दौरान Realme 5, Realme 5 Pro, Realme 3, Realme 3 Pro, Realme X और Realme C2 स्मार्टफोन पर बेहतरीन ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, जानकारी हो कि Flipkart Big Diwali Sale का भी आगाज़ आज यानि 12 अक्टूबर से हो रहा है।

Realme C2

दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान Realme C2 के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद फोन की कीमत 5,999 रूपए और 6,999 रूपए क्रमश: हो गई है।

Realme 5

Realme 5 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर भी 1,000 रूपए की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रूपए, 9,999 रूपए और 10,999 रूपए क्रमश: हो गई हैं।

Realme Festive Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट उपलब्ध

Realme 5 Pro

Realme 5 Pro पर भी 1,000 रूपए की छूट मिल रही है।

Realme 3 Pro

इसी तरह Realme 3 Pro की कीमत भी 1000 रूपए के डिस्काउंट के बाद 11,999 रूपए हो गई है।

Realme 3

बता दें कि Realme 3 पर 500 रूपए की छूट ऑफर की जा रही है जिसके बाद डिस्काउंटेड प्राइस 8,499 रूपए हो गया है।

Realme 2 Pro

सबसे ज़्यादा डिस्काउंट आपको Realme 2 Pro पर दिया जा रहा है। 1,991 रूपए के डिस्काउंट के बाद आप इस स्मार्टफोन को 8,999 रूपए में घर ले जा सकते हैं।

ये हैं शानदार डील्स

खास बात है कि अगर आप Flipkart पर प्रीपेड ट्रांजेक्शन करते हैं तो रियलमी सी2, रियलमी एक्स, रियलमी 3, रियलमी 3 प्रो, रियलमी 5 प्रो और रियलमी 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) भी मिल रहा है।

इतना ही नहीं फ्लिकार्ट पर SBI क्रेडिट कार्ड से से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। रियलमी सी2 को छोड़कर सभी रियलमी फोन पर कस्टमर्स की सुविधा के लिए बिना इंट्रेस्ट वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

वहीं, Realme.com पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Realme X, रियलमी 3 प्रो, Realme 5 Pro और Realme XT स्मार्टफोन पर बिना इंट्रेस्ट के EMI की सुविधा है। इस साइट से स्मार्टफोन खरीदने पर 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है।

इसके साथ ही HDFC Bank डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। Realme X, Realme 3 Pro, Realme 5 Pro, Realme 5 और Realme XT स्मार्टफोन पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
During the festive season, many e-commerce websites organize a sale for their customers. In such a situation, now mobile companies have started organizing sales on their sites to woo their customers in the festive season. Yesterday i.e. midnight of October 12, the sale of Realme's smartphones has started.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X