Home
News

Realme GT Neo: 31 मार्च को होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन

Realme अपना एक नया स्मार्टफोन 31 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह भी एक सस्ता 5G स्मार्टफोन होने वाला है। इस फोन का नाम Realme GT Neo होगा। आपको बता दें कि रियलमी ने इस महीने की शुरुआत में चीन में एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Realme GT था। अब कंपनी इस फोन का एक लाइट वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Realme GT Neo होगा।

Realme GT Neo: 31 मार्च को होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन

इस फोन का डिस्प्ले फीचर्स

Realme GT Neo में कंपनी 6.43 इंच वाला AMOLED डिस्प्ले पैनल दे सकती है। इस फोन की स्क्रीन पंच-होल कटआउट के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दे सकती है।

प्रोसेसर भी होगा बढ़िया

Realme GT में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेच का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया था लेकिन Realme GT Neo में कंपनी MediaTek Dimensity 1200 SoC का इस्तेमाल करने जा रही है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर चलने वाला है।

कैमरा सेटअप की बात

Realme GT Neo के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप देने का फैसला किया है, जिसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के बैक सेंसर के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन का पिछला हिस्सा देखने में कुछ Realme X7 5G फोन की तरह लगता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो 65W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 3.5mm ऑडियो जैक और एक खास कलर का विकल्प यूज़र्स को दिया है।

इस फोन की संभावित कीमत

इस फोन को 31 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 12 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का लॉन्च इवेंट रियलमी कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस फोन के संभावित कीमत की बात करें तो इसे चीन में RMB 2000 यानि लगभग 22,000 रुपए में लॉन्च किए जाने की बातें की जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is going to launch a new smartphone on 31 March. It is being said about this phone that it is also going to be a cheap 5G smartphone. The name of this phone will be Realme GT Neo. Let us tell you that Realme launched a smartphone in China earlier this month, which was named Realme GT.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X