Realme के होली ऑफर का आज आखिरी दिन
रियलमी कंपनी ने पिछले दो दिनों से अपने यूजर्स को होली मनाने का मौका दिया है। रियलमी ने होली सेल का आयोजन किया है। इस सेल का नाम Realme Holi Days Sale है। इस सेल की शुरुआत 13 मार्च को हुई थी और आज यानि 15 मार्च को इसका आखिरी दिन है। अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास आज एक आखिरी मौका है। आइए आपको बताते हैं कि किस स्मार्टफोन पर क्या ऑफर मिल रहा है।

Realme का ऑफर
इस सेल में आपको Realme C1 पर शुरुआती कीमत 7,499 रुपए में ही मिलेगा लेकिन इस फोन के साथ यूजर्स को 99 रुपए का एक प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा। इसी तरह का ऑफर इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट में भी मिल रहा है। जिसकी कीमत 8,499 रुपए है। इस स्मार्टफोन को आप कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले ही कंपनी ने एक खास फोन Realme U1 को लॉन्च किया था। यह U सीरीज का पहला स्मार्टफोन था और इसे खासतौर पर सेल्फी लवर्स के लिए लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को अगर आप डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो आप इसे आज खरीद सकते हैं।
इस फोन को आज खरीदने पर आपको इसमें 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन की कीमत 10,999 रुपए है लेकिन आप इसे 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को भी आप फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर्स से जाकर खरीद सकते हैं।
इन स्मार्टफोन्स पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट
इसके अलावा कंपनी ने अपने चर्चित स्मार्टफोन Realme 2 Pro पर भी 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया है। इस फोन को भी यूजर्स डिस्काउंट के साथ 11,990 रुपए में खरीद सकते हैं। जबकि बिना सेल के इस फोन को खरीदने के लिए आपको 12,990 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसी तरह रियलमी कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन में कुछ ना कुछ ऑफर पेश किया है।
आपको बता दें कि रियलमी कंपनी का नाम पिछले साल ही पहली बार सुना गया था लेकिन महज एक साल में कंपनी अपने 6 स्मार्टफोन लॉन्च करके अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। इन 6 स्मार्टफोन में Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro, Realme C1, Realme C1 (2019), Realme U1, Realme 3 शामिल हैं। अब यूजर्स को Realme 3 Pro का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications








