Home
News

15 हजार रुपये में धाकड़ 5G Smartphone, iPhone 13 जैसा दिखने वाला Realme स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च

Realme 9i 5G भारत में 18 अगस्त को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है. फोन का लैंडिंग पेज हाल ही में रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर लाइव हुआ था. लिस्टिंग से केवल फोन के रियर डिजाइन और इसके प्रोसेसर का पता चलता है. Realme 9i 5G के Specification, कीमत और रेंडरर्स की पूरी लिस्ट Appuals की वजह से लीक हो गई है.

 iPhone 13 जैसा दिखने वाला Realme 5G Smartphone होगा लॉन्च

RAM

Realme 9i 5G के दो कॉन्फ़िगरेशन (configurations), 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आने की उम्मीद है. देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : 140W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक, फोन के साथ लैपटॉप और टैबलेट को भी आसानी से करेगा चार्ज

Triple camera unit

Realme 9i 5G के रेंडर से पता चलता है कि इसमें फ्रंट में एक टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है. डिवाइस के रियर शेल में ट्रिपल कैमरा यूनिट ( Triple camera unit) है. पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर (Fingerprint Scanner) है, जो दाहिने किनारे (Right edge) पर उपलब्ध है. जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है, डिवाइस ब्लैक और गोल्ड (Black and Gold) रंग में उपलब्ध होगा.

 iPhone 13 जैसा दिखने वाला Realme 5G Smartphone होगा लॉन्च

MicroSD card

Realme 9i 5G में 6.6-इंच का IPS LCD पैनल होगा जो फुल HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगा. डिवाइस Android 12 OS और Realme UI 3.0 के साथ प्रीलोडेड आएगा. डाइमेंशन 810 चिपसेट डिवाइस के टॉप पर होगा. इसके 6GB तक रैम और 128 जीबी तक के बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है. यह 5GB तक की वर्चुअल रैम को सपोर्ट करेगा. अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (MicroSD card ) स्लॉट होगा.

camera

Realme 9i 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. रियर पैनल में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 4 cm फोकल लेंथ के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा (Macro camera) होगा.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
The Realme 9i 5G is expected to come in two configurations, 4GB RAM + 64GB storage and 6GB RAM + 128GB storage. Its price in the country is likely to be less than Rs 15,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X