ISRO के NaVIC नेविगेशन सिस्टम से लैस Realme X50 Pro
Realme कंपनी ने खुलासा किया है कि उनके नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X50 Pro में NaVIC नेविगेशन सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्वीट करके इस बात का जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, "हां, हमारे अल्टीमेट फ्लैगशिप, Realme X50 Pro में NavIC की सुविधा है और यहां तक कि हमारे आने वाले फोन में भी यह सुविधा होगी।"

Realme X50 Pro में नाविक सिस्टम
दरअसल, माधव सेठ ने इस बात की जानकारी के लिए कोई स्पेशल ट्वीट नहीं किया बल्कि किसी यूज़र्स ने उनसे कहा कि "रियलमी की वेबसाइट पर रियलमी एक्स 50 प्रो में नाविक सिस्टम सपोर्ट की बात लिखी है।" इस बात का जवाब देते हुए माधव सेठ ने ये ट्वीट किया।
इसी के बारे में बात करते हुए रियलमी इंडिया के सीईओ ने कहा और इस बात को कंफर्म किया कि Realme X50 Pro में इसरो का NaVIC सपोर्ट सिस्टम दिया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि रियलमी कंपनी के अगले फोन में भी इस फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर Realme X50 Pro में नाविक सिस्टम है तो क्या ये भारत का पहला नाविक सिस्टम वाला फोन है...? अगर ये पहला फोन है तो शाओमी कंपनी का दावा तो फेल हो गया, जिसमें उसने कहा था कि वो नाविक सिस्टम वाला पहला फोन भारत में लॉन्च करेगी।
किस कंपनी का पहला नाविक सिस्टम वाला फोन
दरअसल, शाओमी के प्रमुख्य मनु कुमार जैन ने घोषणा की है कि भारत में अगला रेडमी फोन नाविक सपोर्ट सिस्टम के साथ लॉन्च होगा। मनु ने कहा कि शाओमी कंपनी का अगला फोन दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जो NavIC सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डारेक्टर मनु कुमार जैन ने शाओमी के अगले फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अब आप सोच रहे होंगे कि NaVIC सिस्टम क्या है। दरअसल ये एक ऑप्रेशनल नाम है। इंडियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (IRNSS) का ही एक ऑप्रेशनल नाम NaVIC है। इंडियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम का काम लैंड नेविगेशन, एयर नेविगेशन, वॉटर नेविगेशन, फ्लिट मैनेजमेंट, व्हिकल ट्रैकिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए उपयोग किया है।
इसकी मदद से इंडियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को काफी फायदा होता है और वो लोगों की काफी मदद कर पाते हैं। अब इसमें एक खास सुविधा को जोड़ा गया है। इस नई सुविधा की वजह से अब इंडियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम मोबाइल नेविगेशन के लिए भी काम करेगा। नाविक प्राइमरी सर्विस के बारे में बताया जा रहा है कि ये 20 मीटर या उससे कम के क्षेत्र की सही जानकारी देता है।


Click it and Unblock the Notifications