Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G को आज रात तक लगभग आधी कीमत में खरीदने का मौका
Realme X7 5G या Realme X7 Pro 5G फोन को अगर आप सबसे कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज रात 12 बजे तक का मौका है। आज रात के 12 बजे तक आपको इन दोनों फोन में कई तरह के ऑफर्स, डिस्काउंट, कैशबैक समेत कई ऑफर्स मिलेंगे। आइए हम आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

फ्लिपकार्ट सेल में उपलब्ध ऑफर
आपको बता दें कि इस फोन को फ्लिपकार्ट के एक सेल में ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट के इस सेल का नाम Electronics Sale है। यह सेल 16 तारीख से शुरू हुई थी और आज यानि 20 मार्च इसका आखिरी दिन है।
दोनों 5G फोन पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट
इस सेल में रियलमी के इन दोनों फोन को किफायती कीमत में बेचा जा रहा है। इसके अलावा इस दोनों फोन को खरीदने के बाद आपको कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन, नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे कई बेनिफिटेस होंगे, जिसकी वजह से ये फोन का सस्ती कीमत में कई ऑफर्स के साथ मिल सकता है।
एचडीएफसी वालों को होगा खास फायदा
इसके अलावा अगर आप इन दोनों से किसी भी फोन को रात के 12 बजे तक में एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 10% का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा और ईएमआई का फायदा अलग से मिलेगा।
Realme X7 5G की कीमत
Realme X7 5G फोन के वेरिएंट और कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 19,999 रुपए रखी है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत कंपनी ने 21,999 रुपए रखी है।
Realme X7 Pro की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Realme X7 Pro 5G का पहला और एकमात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का पेश किया है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 29,999 रुपए तय की है। इस तरह से आप इन दोनों फोन को आज रात तक कम कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








