Realme X7 Pro Extreme Edition हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और बाकी सभी फीचर्स
Realme X7 Pro Extreme Edition एक नया फोन है, जिसे आज लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के बाकी वेरिएंट को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। इस बार इस खास एडिशन को कंपनी ने लॉन्च किया है। इस सीरीज के पहले दो फोन का नाम Realme X7 5G है और दूसरे फोन का नाम Realme X7 Pro 5G है। इन दोनों फोन को पहले चीन में फिर भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस सीरीज के एक नए फोन को लॉन्च किया गया है। हालांकि, फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Realme X7 Pro Extreme Edition में 6.55 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी ने MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इस फोन में 90Hz का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में तीन रियर कैमरे फिट किए हैं। इस कैमरा सेटअप का पहला बैक कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। जबकि इस फोन का तीसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ आता है। वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन के बैटरी सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 65W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने तमाम जरूरी फीचर्स शामिल किए हैं।
Realme X7 Pro Extreme Edition की कीमत
Realme X7 Pro Extreme Edition का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 2,299 युआन यानि करीब 25,600 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, और इस वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन यानि करीब 29,000 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने ब्लैक फोरेस्ट और कास्टल स्काई कलर में लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








