Redmi Go की कीमत पहले से भी हुई कम, सबसे कम दाम वाला स्मार्टफोन
Redmi Go, शाओमी का एक सबसे सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन है। अगर आप स्मार्टफोन का ज्यादा यूज़ नहीं करते है या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाह रहा है, जिसे स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है तो ये एक बढ़िया स्मार्टफोन है। Redmi Go की कीमत 5,000 रुपए से भी कम है। इस फोन में 5,000 रुपए से कम में लॉन्च किया गया था और इसमें बहुत सारे जरूरमंत फीचर्स को शामिल किया गया ताकि एक आम यूज़र्स इस फोन अपने लिए अपना सके।

Redmi Go की कीमत हुई कम
अब आपको बता दें कि शाओमी के इस स्मार्टफोन Redmi Go की कीमत को पहले से भी कम कर दिया गया है। इस फोन की कीमत में पहले से भी ज्यादा कटौती कर दी गई है। इस स्मार्टफोन को पहले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत पहले 4,499 रुपए थी लेकिन अब इस फोन को 4,299 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की कीमत में कंपनी ने 200 रुपए की कटौती की है।
इसके अलावा इस फोन को दूसरा वेरिएंट 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस फोन को कंपनी ने 4,799 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था लेकिन अब यूज़र्स इस फोन को सिर्फ 4,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 300 रुपए की कटौती की है। इस वजह से इस फोन को अब 4,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।
हर जगह नई कीमत पर उपलब्ध
Redmi Go के ये दोनों वेरिएंट अब नई कीमत के साथ शाओमी की ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन को अब यूज़र्स कम कीमत में ही ऑफलाइन यानि शाओमी के आउटलेट पर भी जाकर खरीद सकते हैं।
इस फोन में कंपनी ने जरूरतमंद सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। इस रेंज में यह एक बेहतरीन स्मार्टफोन है, जिसे खरीदने में यूज़र्स को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। इस फोन के बारे में अगर आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो आप इस लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं। अन्य स्मार्टफोन के बारे में पढ़ने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे।


Click it and Unblock the Notifications








