Redmi Note 7 और Note 7 Pro की फ्लैश सेल 12 बजे से होगी शुरू, जल्दी करें...!
शाओमी से अलग होने के बाद रेडमी ने इस महीने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन पेश किया है। इन स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro है। इन दोनों स्मार्टफोन को आज फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

आज फ्लैश सेल
आज के सेल में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर आप एक्सिस बैंक से पेमेंट करके फोन खरीदेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन को पहले भी फ्लैश सेल में बेचा गया है। अगर आप पहले इन स्मार्टफोन को नहीं खरीद पाएं हैं और अभी खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं फ्लिपकार्ट या Mi.com पर जाएं और अपने लिए स्मार्टफोन बुक करें। इन स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। उससे पहले हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत बताते हैं।
Redmi Note 7: कीमत
इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों के बारे में आपको बता देतें हैं। इनमें Redmi Note 7 सस्ता स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इस कीमत में आपको 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। इस फोन में आपको 4 कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इन कलर्स में ओनएक्स ब्लैक, सफायर ब्लू, नेपच्यून ब्लू और रूबी रेड शामिल हैं।
Redmi Note 7 Pro: कीमत
अब Redmi Note 7 Pro की कीमत पर नजर डालते हैं। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। इस कीमत में यूजर्स को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। इस फोन में भी आपको नेपच्यून ब्लैक, स्पेस ब्लैक और न्यूबेला रेड कलर वेरिएंट मिलेंगे।
Redmi Note 7: स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 को ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ दी गई है। वहीं, स्मार्टफोन फ्रंट और बैक दोनों जगह Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और इसमें Adreno 512 GPU दिया गया है। स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। बैक में 48 मेगापिक्सल Samsung GM1 image sensor मौजूद है। वहीं, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो काफी सारे AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल और AI पोट्रेट 2.0 मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Redmi Note 7 Pro: स्पेसिफिकेशन
इस फोन के फीचर्स की बात करें को इसका डिजाइन बेहद खास है। इस फोन दो देखने से ही आपको इसकी डिजाइन की खूबसूरती का अंदाजा हो जाएगा। इस फोन को AURA डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी वजह से आपको इस फोन का यूज़ करने में काफी अच्छा महसूस होगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फोन डोट नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 1.95mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल भी है।
इस फोन का डिस्प्ले सूर्य की रोशनी में भी काफी शानदार काम करता है। यह कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करके आपके सामने कंटेंट पेश करता है। जिसकी वजह से आपके आंखों पर भी जोर नहीं पड़ता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन है। जो फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ मौजूद है। इस फोन को नेपट्यून ब्लू, नेबूला रेड और स्पेस ब्लैक समेत तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के पीछे और आगे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है, जो कि रेडमी नोट सीरीज में पहली बार दिया गया है।
इसके अलावा इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है। वहीं इस फोन के नीचले हिस्से में एक खास बटन दिया गया है। इस खास सुविधा का नाम IR Blaster है। इसके जरिए आप अपने घर के अन्य सामान जैसे टीवी रीमोट, गेम, सेटअप बॉक्स जैसी चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं। अब इस फोन की पर्फोमेंस पर गौर करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC शामिल किया गया है। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को सभी चीजों का तेजी से होने वाला अनुभव मिलेगा।
इसमें बढ़िया गेमिंग अनुभव के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट में पेश किया है। पहला 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है।
अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ शामिल किया गया है। वहीं इस कैमरा सेंसर के साथ इस सेटअप में 5 MP का एक डेप्थ सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा में कई सारे फीचर्स शामिल हैं। जैसे इसमें AI पोट्रेट 2.0 मोड, AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








