Home
News

Redmi का ये फोन अब फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध

Redmi कंपनी का एक नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो है। इस स्मार्टफोन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारतीय यूज़र्स के लिए मिड रेंज में ये एक अच्छा स्मार्टफोन है, जिसमें सभी जरूरी फीचर्स काफी अच्छी क्वालिटी के साथ दिया गया है।

Redmi का ये फोन अब फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध

इस फोन को खरीदने के लिए अभी तक या तो सिर्फ अमेज़न का इस्तेमाल करना होता था या फिर रेडमी के ऑफिसियल वेबसाइट mi.com पर जाकर खरीदना होगा। इन दो माध्यमों के जरिए आप Redmi Note 8 Pro को खरीद सकते हैं। अब शाओमी कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को अमेज़न और एमआई.कॉम के अलावा फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Redmi Note 8 Pro को फ्लिपकार्ट से खरीदने का विकल्प

अब अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अतिरिक्त विकल्प भी मौजूद है। अब आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर भी खरीद सकते हैं। शाओमी कंपनी ने अपने रेडमी इंडिया ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि अब यूज़र्स Flipkart से भी Redmi Note 8 Pro को खरीद सकते हैं।

शाओमी कंपनी के इस स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो बचा दें कि रेडमी नोट 8 प्रो के अलावा रेडमी नोट 8 की पूरी सीरीज भारत में काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज के कुल 3 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स स्मार्टफोन बिक चुके हैं।

Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशंस

आपको बता दें कि रेडमी नोट 8 के फोन में 6 जीबी तक रैम का ऑप्शन है। इसमें 4 बैक कैमरों के साथ एक शानदार फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस फोन के फंक्शन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट इस वक्त 10,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा इस सीरीज का दूसरा फोन रेडमी नोट 8 प्रो है। इस फोन में भी 4 बैक कैमरों का सेटअप है। इसमें भी एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर दिया गया है जो कि 8 जीबी तक के रैम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत इस वक्त 16,999 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company has informed from its Redmi India Twitter handle that now users can also buy Redmi Note 8 Pro from Flipkart. Talk about this smartphone of Xiaomi company, save that apart from Redmi Note 8 Pro The entire series of Redmi Note 8 is quite popular in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X