Home
News

Redmi Note 9 Pro की आज पहली बार होगी बिक्री, दोपहर 12 बजे से शुरू होगा सेल

Redmi Note 9 Pro को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया है। फिलहाल Redmi Note 9 Pro को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को ऑनवाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर बेचा जाएगा।

Redmi Note 9 Pro की आज पहली बार होगी बिक्री, दोपहर 12 बजे से शुरू होगा सेल

अमेज़न, Mi Home, Mi Studio, mi.com पर जाकर यूज़र्स इस फोन को दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। इस स्मार्टफोन के साथ में शाओमी कंपनी ने Redmi Note 9 Pro Max को भी लॉन्च किया था। उस फोन को 25 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro की कीमत 12,999 रुपए है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी वाला स्टोरेज मिलेगा। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इस फोन को खरीदने पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी करेंगे तो आपको 500 रुपए की छूट और ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

Redmi Note 9 Pro की डिस्प्ले

रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।

इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।

इस फोन में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बेहद पॉवरफुल और लंबे बैकअप वाली बैटरी भी दी है जो 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 12,999 रुपए के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 9 Pro has been launched recently. This smartphone is being made available for sale for the first time today. This smartphone has been launched last week. Along with this smartphone, the Xiaomi company also launched Redmi Note 9 Pro Max. That phone will be made available for sale on 25 March.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X