रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi X जल्द होगा लॉन्च
इंटरनेट पर रेडमी ब्रांडेड स्मार्टफोन का एक नया पोस्टर का जोर-शोर से फैल रहा है। जिससे रेडमी ब्रांड का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने की बात की जा रही है। पोस्टर से पता चलता है कि कंपनी को Redmi X नाम से लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर से पता चलता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 15 फरवरी से लॉन्च कर सकती है। पोस्टर के टेक्सट को देखा जाए तो यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि इससे ज्यादा स्मार्टफोन के बारें में किसी भी जानकारी का पता नहीं चलता है। बता दें, स्मार्टफोन के इस पोस्टर को सबसे पहले PlayfulDroid ने स्पॉट किया था। कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को Redmi X को बजट या मिड रेंज मार्केट में लॉन्च कर सकती है।
Redmi X स्पेसिफिकेशन
वैसे तो लीक हुए पोस्टर से ज्यादा जानकारी का पता नहीं चलता है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को वॉटर-ड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और स्नैपड्रैगन 710SoC के साथ लॉन्च कर सकती है। ख़बर आ रही है कि कंपनी Redmi X के साथ-साथ Redmi 7, 7 Pro और Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन्स को भी बाजार में उतार सकती है।
इससे पहले एक टीजर में संकेत मिला था कि कंपनी फरवरी में Xiaomi Mi 9 को लॉन्च कर सकती है। ऐसे में काफी हद तक संभावना है कि इन सभी स्मार्टफोन को एक ही इवेंट में लॉन्च कर दिया जाएं। हालांकि कंपनी द्वारा इस बारें में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इसे अफवाह भी माना जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








