Home
News

"सुपर परफॉर्मेंस, अनएक्सपेक्टेड" टैगलाइन के साथ रेडमी ने नया फोन किया टीज़

Redmi कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द पेश करने वाली है। इस नए स्मार्टफोन के बारे में कोई साफ जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन कंपनी ने अपने टीज़र के जरिए यूज़र्स को ये बताने की कोशिश की है कि रेडमी का नया फोन शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा।

'सुपर परफॉर्मेंस, अनएक्सपेक्टेड' टैगलाइन के साथ रेडमी ने नया फोन किया टीज़

रेडमी के लेटेस्ट टीज़र को वीबो पर पोस्ट किया गया है। हालांकि अभी तक इस नए फोन के बारे में कोई पक्की जानकारी तो नहीं है लेकिन अफवाहों के अनुसार रेडमी कंपनी एक 5जी फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity चिपसेट का उपयोग करेगी।

सबसे सस्ता 5जी फोन होने की संभावना

इस फोन के बारे में कंपनी की तरफ से मिल रही जानकारी के अनुसार शाओमी कंपनी अपने इस नए 5जी फोन को काफी कम कीमत में पेश करेगी। इसका मतलब है कि 5जी फोन्स की लिस्ट में शाओमी का ये फोन सबसे सस्ता फोन हो सकता है। इन सभी बातों को अगर ध्यान में रखें तो ऐसा लगता है कि शाओमी का आने वाला फोन Redmi 9 हो सकता है।

Weibing ने शुक्रवार अपने आधिकारिक अकाउंट वीबो पर चीनी भाषा में एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट का अनुवाद करते हैं तो पता चलता है कि उसमें "सुपर परफॉर्मेंस, अनएक्सपेक्टेड" लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि शाओमी कंपनी के आने वाले इस नए फोन का परफॉर्मेंस काफी शानदार होने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक फीचर्स

हाल ही में आई एक रिपोर्ट को ध्यान में रखें तो पता चला था कि रेडमी कंपनी अपने फोन के एक मॉडल नंबर M2004J7AC पर इंकाम कर रही है। इस फोन में कंपनी 6.57 इंच की फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले देने वाली है। इस फोन में कंपनी ऑक्टा कोर सीपीयू प्रोसेसर देने वाली है।

इस फोन के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन में MediaTek Dimensity 800 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर की तौर पर करेगी। इसके साथ में जुगलबंदी के लिए कंपनी इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज भी यूज़र्स को दे सकती है। इस चिपसेट के बारे में काफी बातें की जा रही है और कहा जा रहा है कि ये काफी अच्छा परफॉर्मेंस देने वाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The latest teaser of Redmi has been posted on Weibo. Although there is no firm information about this new phone yet, according to rumors, the Xiaomi company is preparing to launch a 5G Pon. In this phone, the company will use the MediaTek Dimensity chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X