Home
News

Jio का Happy New Year Offer, एक साल तक फोन के साथ सबकुछ फ्री

साल 2019 के दिसंबर महीने में सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तरह रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान्स को महंगा कर दिया था। जहां एक ओर जियो यूज़र्स टैरिफ प्लान्स के बढ़ने के बाद परेशान नज़र आ रहे थे वहीं जियो का न्यू ईयर ऑफर कस्टमर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। दरअसल, साल 2020 में रिलायंस जियो अपने यूज़र्स के लिए '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' लेकर आ रहा है।

Jio का Happy New Year Offer, एक साल तक फोन के साथ सबकुछ फ्री

'2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर'

जल्द ही नए साल की शुरूआत होने वाली है। नए साल के मौके पर जियो ने अपने '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' को तैयार किया है। जिसमें सब्सक्राइबर्स को 2020 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड सर्विसेज ऑफर की जाएगी। इन सर्विसेज में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी 4G डेटा, डेली 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। वहीं, ऑफर की वेलिडिटी पूरे 365 दिन की है।

2020 में पाएं जियोफोन

जियो की यूज़र्स को ये जानकर खुशी होगी कि 2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर में आपको एक जियोफोन भी दिया जाएगा। यानि सिर्फ 2020 रूपए अनलिमिटेड सर्विसेज के साथ जियो फोन भी मिलेगा। लेकिन अगर आप जियो फोन लेते हैं तो आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ रोज 0.5 जीबी डेटा और एसमएमएस दिए जाएंगे। साथ ही आपको 365 दिनों तक जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यानि कंपनी अपने 2020 रूपए में दो अलग अलग प्लान्स उतारने वाली है।

Jio का Happy New Year Offer, एक साल तक फोन के साथ सबकुछ फ्री

लिमिटेड टाइम ऑफर

कंपनी ने इन प्लान्स पर लिमिटेड टाइम ऑफर रखा है। जियो यूज़र्स 24 दिसंबर यानि आज से '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' का बेनिफिट ले सकते हैं। जानकारी हो कि न्यू ईयर ऑफर में आप सिर्फ जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। नॉन जियो नंबर्स पर कॉलिंग के लिए एफयूपी लिमिट दी गई है और तय मिनट्स 365 दिन कॉलिंग के लिए दिए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
On the occasion of the new year, Jio has prepared its '2020 Happy New Year Offer'. In which subscribers will be offered unlimited services for one year for 2020. These services include unlimited voice calling, 1.5 GB 4G data daily, daily 100 SMS and subscription of Jio apps. At the same time, the validity of the offer is full 365 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X