Home
News

Jio ने बंद किए 19 और 52 रुपए वाले छोटे प्रीपेड रिचार्ज प्लान

जियो कंपनी के बारे में कई ख़बरें सामने आ रही है। कंपनी अपने प्लान्स में कई बदलाव कर रही है, कुछ प्लान्स को बंद कर रही है। अब जियो कंपनी ने अपने एक छोटे प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान की कीमत 19 और 52 रुपए है। कंपनी ने अपने इस सेशै प्लान को अब बंद कर दिया है।

Jio ने बंद किए 19 और 52 रुपए वाले छोटे प्रीपेड रिचार्ज प्लान

आपको बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के दिशानिर्षेदों के बाद जियो कंपनी ने 10 अक्टूबर के बाद से रिचार्ज कराने वाले यूज़र्स के लिए आईयूसी पैक्स लॉन्च किए हैं। आईयूसी पैक्स उन यूज़र्स के लिए होंगे जो जियो के अलावा किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करेंगे।

जियो से कॉल करने में लगेगा पैसा

अब जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने में 6 पैसे पर मिनट की दर से कीमत ली जाएगी। आपको बता दें जियो यूज़र्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के आयूसी रिचार्ज पैक्स उपलब्ध कराएं गए हैं।

आपको बता दें कि जियो कंपनी ने IUC पैक्स के लिए कुछ नए ऑल-इन-वन प्लान्स को लॉन्च भी किया है। इन प्लान्स में यूज़र्स को अतिरिक्ट इंटरनेट डेटा भी दिया जा रहा है। हमने आपको उन प्लान्स के बारे में भी बताया है। IUC पैक्स के लॉन्च करने के बाद जियो कंपनी ने अपने सैशे पैक 19 और 52 रुपए के प्लान को बंद कर दिया है।

जियो ने बंद किए छोटे प्लान्स

जियो के 19 रुपए के प्लान में एक दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 150 एमबी इंटरनेट डेटा और 20 एसएमएस दिए जाते थे। इसके अलावा 52 रुपए के प्लान में भी जियो कंपनी अपने यूज़र्स को 7 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.05GB रोजाना डेटा और 70 एसएमएस की सुविधा देती थी। अब इन प्लान्स को बंद कर दिया गया है।

जियो के नए ऑल-इन-वन प्लान की बात करें तो जियो कंपनी ने ऑल इन प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान्स की कीमत 222, 333, 444 रुपए है। जियो कंपनी का कहना है कि वो किफायती कीमत में एक ही प्लान के अंदर सभी सर्विस की सुविधाएं दे रही है।

222 रुपए का प्लान एक महीने वाला है। इसमें यूज़र्स को 2 जीबी इंटरनेट डेटा रोज मिलेगा। इसके साथ-साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट की मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 महिने की होगी। इस तरह से 333 रुएप प्लान की वैधता 2 महीने और 444 रुपए वाले प्लान की वैधता 3 महीने की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Many news is coming about the Jio company. The company is making many changes in its plans, discontinuing some plans. Now the Jio company has closed a small plan. The price of this plan is 19 and 52 rupees. The company has now stopped its Seshai plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X