Jio ने फ्री कॉलिंग बंद करने के बाद किया लॉन्च किया नया "ऑल-इन-वन" प्लान
जियो कंपनी ने अपने नेटवर्क में काफी कुछ बदलाव किया है। पिछले कुछ दिनों में आपने जियो सिम सर्विस से जुड़ी कई नई ख़बरों को सुना होगा। अब जियो कंपनी ने अपने कुछ प्लान को अपडेट किया है। जियो कंपनी ने अपने कुछ प्लान के रेट्स को कम करके दावा किया है कि वो बाकी कंपनियों से कम कीमत में सारी सुविधाएं दे रही है। आइए आपको जियो कंपनी के नए प्लान के बारे में बताते हैं।

जियो कंपनी ने ऑल इन प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान्स की कीमत 222, 333, 444 रुपए है। जियो कंपनी का कहना है कि वो किफायती कीमत में एक ही प्लान के अंदर सभी सर्विस की सुविधाएं दे रही है। 222 रुपए का प्लान एक महीने वाला है। इसमें यूज़र्स को 2 जीबी इंटरनेट डेटा रोज मिलेगा। इसके साथ-साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट की मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 महिने की होगी।
जियो का नया प्लान
इस तरह से जियो कंपनी के बाकी प्लान 333 रुपए में भी यूज़र्स को 2 जीबी इंटरनेट डेटा रोज मिलेगा। इसके साथ-साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट की मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 2 महिने की होगी। वहीं 444 रुपए वाले प्लान में भी यूज़र्स सभी सुविधाएं सामान मिलेंगी लेकिन इस प्लान की वैधता 3 महीने की होगी।
आपको बता दें कि जियो कंपनी अपने इन प्लान्स को बाकी कंपनियों के प्लान से सस्ता बताया है। उदाहरण के तौर पर जियो कंपनी का 222 रुपए का प्लान एक महीने की वैधता के साथ आता है। वहीं दूसरी कंपनियां अपने इसी प्लान को 249 रुपए में देती है। इसी तरह से जियो के 2 महीने और 3 महीने वाले प्लान भी बाकी कंपनियों की तुलना में सस्ते हैं।
जियो ने बंद की फ्री सर्विस
जियो कंपनी ने अपने पुराने प्लान्स से भी इस प्लान को अच्छा बताया है। जियो कंपनी का पुराने प्लान्स में अब यूज़र्स को 80 रुपए का अलग FUP रिचार्ज कराना होगा ताकि वो जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल कर सके। इस तरह से उनके पुराने प्लान अब उन्हें महंगे पड़ जाएंगे। इस वजह से जियो कंपनी अपने इस नए प्लान को पेश किया है ताकि यूज़र्स को जियो कंपनी के नए नियम से कोई फर्क ना पड़े।
आपको बता दें कि जियो कंपनी ने कुछ दिन पहले एक नया ऐलान करते हुए कहा है कि जियो सिम से अब किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा फ्री नहीं होगी। अब यूज़र्स को उसके लिए 6 पैसा पर मिनट भुगतान करना होगा। हालांकि जियो टू जियो पर कॉल करने की सुविधा पहले की तरह ही अनलिमिटेड और फ्री होगी।


Click it and Unblock the Notifications








