डर गया Airtel, अब दिया सबसे बड़ा ऑफर
रिलायंस जियो ने पिछले साल दिसंबर में अपना नया ऑफर Happy New Year 2018 पेश किया था. जिसके बाद कंपनी अब साल की शुरुआत में इस ऑफर के तहत दो और नई स्कीम पेश की थे. जिनमें कंपनी ने कुछ प्लान में 50 रुपए कम किए तो वहीं कुछ प्लान में डाटा डबल कर दिया. इसी को देखते हुए लगता है कि एयरटेल थोड़ा डर गया है, तभी तो कंपनी ने अपने प्लान में यह बड़ा बदलाव कर दिया है.
Airtel ने कुछ समय पहले अपने 84 दिनों की वैलिडिटी और 84 जीबी डाटा वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 448 रुपए कर दी थी. इतना ही नहीं इसके साथ ही कंपनी ने प्लान में वैलिडिटी भी कम की थी, जो कि 70 दिनों की हो गई थी. अब जियो के नए प्लान्स के बाद एयरटेल शायद घबरा गया है, इसीलिए कंपनी ने वैलिडिटी बढ़ाकर 82 दिनों की कर दी है.

अब एयरटेल के 448 रुपए के प्लान में यूज़र्स को हर दिन 1GB डाटा मिलेगा, इसकी वैलिडिटी 82 दिनों की होने के बाद यह लाभ बढ़कर 82GB का हो गया है. इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी एयरटेल देता है. इसके अलावा यूज़र्स को 100 SMS हर दिन मिलेंगे. यह ऑफर नॉन कमर्शियल यूज के लिए है.
448 रुपए के प्लान के अलावा एयरटेल ने 509 रुपए के प्लान में भी बदलाव किए हैं, इस प्लान में पहले 84 दिनों की वैलिडिटी थी जो कि अब बढ़कर 91 दिनों की हो गई है. एयरटेल इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल, रोमिंग, 100 SMS प्रति दिन जैसी सुविधाएं देता है. इस प्लान में अब यूज़र्स को टोटल 91 GB डाटा मिलेगा.
वहीं जियो के प्लान की बात करें तो 149 रुपए में जियो 28 दिनों की वैलिडिटी और 1जीबी डाटा हर दिन ऑफर कर रहा है. वहीं 349 रुपए में यूज़र्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूज़र्स 70जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं. 399 रुपए में जियो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 84जीबी डाटा देता है यानी कि 1GB डाटा हर दिन. इसके अलावा 449 रुपए में ग्राहक पूरे 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ 91जीबी डाटा पा सकते हैं.
बता दें कि रिलायंस जियो में रोमिंग फ्री है और इन सभी प्लान के जियो की ऐप्स के एक्सेस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी ग्राहकों को मिलती है. इतना ही नहीं यूज़र्स को SMS भी अनलिमिटेड मिलते हैं.


Click it and Unblock the Notifications







