एक बार फिर आने वाला है Reliance jio के नाम का तूफ़ान, तैयार हैं आप?
रिलायंस जियो एक बार फिर तूफानी पारी के लिए तैयार है। इस बार ये पारी टेलिकॉम से हटकर फोन के रूप में होगी। दरअसल खबरें आ रही हैं कि Reliance jio अपना 4जी VoLTE फोन लॉन्च करने जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि यह सस्ता 4जी VoLTE फोन होगा, लेकिन आप सुनकर हैरान होंगे कि सस्ता नहीं बल्कि बेहद सस्ता और 500 रुपए की कम कीमत में पेश होगा।

चौंक गए न! खैर रिलायंस जियो के साथ यह सब पहली बार नहीं है। इससे पहले टेलिकॉम सेक्टर में भी रिलायंस जियो तूफानी पारी खेल चुका है। टेलिकॉम सेक्टर में जियो ने जो उथल पुथल मचाई है वो ही एक बार फिर अब मोबाइल फोन मार्केट में भी देखने मिलेगी।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के अनुसार रिलायंस जियो इस नए 4जी VoLTE फोन को 21 जुलाई को पेश कर सकता है। इस नए और 500 रुपए वाले फोन से उन यूज़र्स को आसानी होगी जो अब भी 2जी फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सस्ती सेवा देकर रिलायंस जियो एक बार फिर सभी का ध्यान खींचना चाहता है।

इसके साथ ही बता दें कि इस फोन को 84 दिनों की वैलिडिटी वाले धन धना धन प्लान के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस ऑफर के अलावा 80 रु से 150 रुपए तक के मासिक प्लान भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
इससे पहले खबरें थी की इस 4जी VoLTE फोन की कीमत 999 रुपए से 1500 रुपए तक के बीच होगी, लेकिन अब कीमत और कम कर जियो सभी 2जी और 3जी यूज़र्स को 4जी में लाना चाहता है और अपने यूज़र्स की संख्या में भारी इजाफा करना चाहता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications