Jio ने फिर बदले ये प्लान, रोज मिलेगा ज्यादा डेटा
रिलायंस जियो किसी भी टेलीकॉम कंपनी को मुकाबले में नहीं टिकने देना चाहती है। इसीलिए कंपनी न सिर्फ अपने पोस्टपेड कस्टमर्स बल्कि प्रीपेड कस्टमर्स के लिए भी ढेरों प्लान पेश कर रही है। कंपनी अपने प्लान को किफायती बनाने के साथ यूजर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा यूजफुल बनाने के लिए हर रोज अपने प्लान को रिवाइज कर रही है।
कुछ समय तक कंपनी ज्यादा कीमत के प्लान रिवाइज कर रही थी, लेकिन अब जियो 200 रुपए से कम कीमत में आने वाले प्लान को रिवाइज कर रही है।
जियो ने 149 रुपए और 198 रुपए के दो प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। कंपनी ने रिवाइज के बाद दोनों ही प्लान में पहले से ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं दोनों प्लान के बारे में डिटेल से।

जियो का 149 रुपए का प्लान- जियो का ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी क साथ आता है। रिवाइज के बाद इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा और कुल 42जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान सिर्फ 1जीबी डेटा रोज मिलता था। यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना लोकल और नेशनल 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो का 198 रुपए का प्लान- जियो का ये प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पहले रोज 1.5जीबी डेटा मिलता था। अब यूजर्स 28 दिनों तक हर रोज 2जीबी डेटा और कुल 56 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), लोकल और नेशनल 100 एसएमएस फ्री जैसे फायदों के साथ आता है। साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
डेटा बूस्टर प्लान- रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में 4 नए डेटा बूस्टर प्लान पेश किए हैं। इन डेटा बूस्टर प्लान में 11 रुपए, 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए के कुल चार प्लान हैं। जब प्लान की डेटा लिमिट खत्म हो जाती है और वैलिडिटी बाकी रहती है। ऐसे में आप इन डेटा बूस्टर प्लान की मदद से अतिरिक्त डेटा का लाभ उठा सकते हैं।
11 रुपए के प्लान में यूजर्स को 4G स्पीड से 400 एमबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। 21 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को 1GB डेटा, 51 रुपए में 3GB डेटा और 101 रुपए में 6GB 4जी डेटा मिलेगा। पीप्रेड यूजर्स इन चारों प्लान का फायदा कंपनी की वेबसाइट और मायजियो ऐप से रिचार्ज कराकर ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications