AGM 2019: यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जियो फोन 3 के लॉन्च होने की संभावना
आज रिलायंस कंपनी अपनी 42वां वार्षिक आम बैठक का आयोजन करने वाली है। इस आजोयन से पूरे देश के रिलांयस जूयर्स को काफी सारी उम्मीदें हैं। इस इवेंट से पहले काफी सारे कयास भी लगाए जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक रिलायंस जियो अपने हर साल के वार्षिक बैठक में कुछ ना कुछ नई घोषनाएं जरूर करता है। ऐसे में देखना जरूरी होगा कि आज रिलायंस कंपनी अपने यूज़र्स के लिए क्या कुछ खास लेकर आती है।

अगर आप इस इवेंट के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, इवेंट में होने वाली घोषणाओं को जानना चाहते हैं तो आप यहां रिलायंस की वार्षिक आम बैठक यानि Reliance Annual General Meeting 2019 की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं। इस लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आप रिलायंस कंपनी के द्वारा की जाने वाली सभी घोषणाओं से अपडेट रह सकते हैं।
हालांकि इस इवेंट में होने वाले सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक जियो फोन 3 है। जियो फोन 3 आज कंपनी लॉन्च कर सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जियो कंपनी इस आम बैठक में अपने जियो फोन सीरीज का अगला फोन भी लॉन्च कर सकती है या लॉन्च करने का ऐलान कर सकती है। इस बार जियो कंपनी अपने जियो फोन 3 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पूरी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
हालांकि फिर भी मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस बार जियो कंपनी अपने एजीएम में जियो फोन 3 का ऐलान करेगी। ख़बरों के मुताबिक जियो फोन 3 एक स्मार्टफोन के रूप में भी पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले दो साल की दो एजीएम में जियो कंपनी ने अपने दो फोन पहले जियो फोन और उसके बाद जियो फोन 2 को लॉन्च किया था।
पिछले साल लॉन्च हुआ था जियो फोन 2
जियो फोन ने तो पहले साल में काफी अच्छी लोकप्रियता पाई थी। लोगों ने उस फोन को काफी पसंद भी किया था लेकिन उसके मुकाबले जियो फोन 2 को कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। जियो फोन 2 को लोगों ने कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया। इसका कारण जियो फोन का डिजाइन या फिर उसकी कीमत या कुछ भी हो सकती है।
लिहाजा पिछले साल के फीडबैक को देखकर उम्मीद है कि इस बार जियो कंपनी ने जियो फोन 3 को कुछ अलग ही रूप दिया होगा। अब देखना होगा कि जियो फोन 3 को कंपनी 12 अगस्त को लॉन्च करती है या नहीं और अगर करती है तो उसमें क्या खास फीचर शामिल करती है और उसकी कीमत कितनी तय की जाती है।
उधर अगर जियो गीगाफाइबर के बारे में बात करें तो उसके लिए तो काफी सारे यूज़र्स काफी महीनों से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 12 अगस्त को जियो गीगाफाइबर को पूरी तरह से लॉन्च करके देशभर के आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराएगी।


Click it and Unblock the Notifications