आधी हुई इन स्मार्टफोन की कीमत, साथ में 5GB डाटा फ्री
रिलायंस जियो और अन्य टेलिकॉम के बीच चल रही डाटा वॉर फिलहाल तो थमने वाली नहीं है। कभी रिलायंस जियो तो कभी एयरटेल और इनके साथ ही आईडिया, वोडाफ़ोन सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी हैं। इसी बीच जियो ने अपने जियोफोन से यूज़र्स को आकर्षित करने में एक बार फिर बाजी मार ली है। हालांकि इसके काउंटर में एयरटेल भी फीचर्स फोन पेश करने की तैयारी में है।

जियोफोन के बाद अब रिलायंस जियो एक और प्लान के साथ वापस आ गया है। जियो अपने 4जी LYF ब्रांड स्मार्टफोन पर लगभग 50% का डिस्काउंट दे रहा है। जिसके बाद इन स्मार्टफोन की कीमत बेहद कम हो गई है। यह डिस्काउंट करीब 2500 रुपए तक का होगा।
इतना ही नहीं रिलायंस जियो ने इन सस्ते बजट स्मार्टफोन के साथ ही 5जीबी मंथली डाटा भी मिलेगा। यानी कि दो दो आकर्षक डील, सस्ते फोन के साथ ही फ्री डाटा भी। रिलायंस जियो इन ग्राहकों को प्राइम मेम्बरशिप भी देगा, जिससे यूज़र्स प्राइम प्लान्स का भी लाभ उठा सकें।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इस फेस्टिव सीजन अपनर ग्राहकों को बंपर छूट दे रही है। LYF ब्रांड के इन स्मार्टफोन के साथ करीब 2307 रुपए तक बचाए जा सकते हैं। इस डील में दो स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें LYF C459 और LYF C451 शामिल हैं।
LYF C459 4,699 रुपए और LYF C451 4,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद LYF C459 ग्राहकों को 2392 रुपए और LYF C451 2692 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही यूज़र्स को मिलेगी प्राइम मेम्बरशिप, जो कि 99 रुपए की है।
यह ऑफर केवल उन यूज़र्स को मिलेगा जो LYF C459 और LYF C451 स्मार्टफोन को ऑनलाइन, ऑफलाइन 2 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक के बीच खरीदेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








