रिलायसं दे रहा है जीरो डाउनपेमेंट में मोटो जी स्मार्टफोन
रिलायंस कम्यूनिकेशन ने पिछले साल आईफोन 5एस और आईफोन 5सी जीरो रेंटल प्लान के साथ इंडियन मार्केट में पेश किया था इसी तरह अब कंपनी ने मोटो जी का सीडीएमए वर्जन बाजार में पेश किय है। रिलायंस कंम्यूनिकेशन की ऑनलाइन साइट shop.rcom में मोटो जी 13,490 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इसके अलावा रिलायंस के जीरो डाउन पेमेंट प्लान की मदद से 6 से 12 महिनों की ईएमआई करा सकते हैं। अगर आप केवल मोटो जी सीडीएमए हैंडसेट लेना चाहते हैं तो ये आपको 1205 रुपए हर महिने की आसान किस्त में मिल जाएगा।
पढ़ें: कुछ ऐसा दिखता है अंदर से ट्विटर का ऑफिस

अगर आप 6 महिनों के जीरों प्लान के साथ मोटो जी लेते हैं तो हर महिने 3545 रुपए पे करने होंगे। जबकि जिरों रेंटल प्लान के तहत अगर आप 12 महिनों की आसान किस्त पर फोन लेते हैं तो इसके लिए 2098 रुपए हर महिने देने होंगे। सीडीएमए मोटो जी में आप किसी दूसरे सिम का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। फिलहाल 8 जीबी मैमोरी के साथ रिलायंस साइट से मोटो जी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








